scriptखेल के दौरान यदि बच्चा कोई सिक्का निगल जाए तो… | When child swallows a coin during playing | Patrika News
समाचार

खेल के दौरान यदि बच्चा कोई सिक्का निगल जाए तो…

कई बार ऐसा होता है कि बच्चा खेलते-खेलते कोई चीज निगल लेता है। इससे बच्चे की सांस रुकने जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि कई मामलों में सांस रुकने से मस्तिष्क को ऑक्सीजन नहीं मिलती और बच्चे की जान को खतरा पैदा हो जाता है।

जयपुरMay 03, 2024 / 04:37 pm

Jyoti Kumar

child swallows coin

अगर बच्चा कोई चीज निगल जाए

कई बार ऐसा होता है कि बच्चा खेलते-खेलते कोई चीज निगल लेता है। इससे बच्चे की सांस रुकने जैसी स्थिति बन जाती है।ऐसे में तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि कई मामलों में सांस रुकने से मस्तिष्क को ऑक्सीजन नहीं मिलती और बच्चे की जान को खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए इस समय फस्र्ट ऐड देने की तुरंत जरूरत होती है। इसमें एक साल से कम के बच्चे व एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग तरीके हैं।
बच्चे के गले में यदि कोई चीज फंस जाए तो उसे चौकिंग कहते हैं। गले में भोजन और सांस की अलग-अलग दो नली होती हैं जो आसपास ही होती हैं। जब कोई चीज गले में फंस जाती है तो इससे सांस की नली बंद हो जाती है। इस वजह से दम घुटने लगता है।
child care

एक साल से छोटे बच्चों के लिए

पेट के बल उसे हाथ पर लिटाएं। सिर नीचे की तरफ झुका हो। इस स्थिति में बच्चे की पीठ पर हाथ से पांच बार थोड़ा जोर से थपकाएं। ध्यान रखें कि बच्चे को चोट न लगे। इस झटके की वजह से बच्चे के गले में अटकी हुई चीज निकल जाएगी या बाहर की तरफ आ जाएगी। फिर अंगुली की मदद से उसे बाहर निकाल दें।
ये भी पढ़ें- एप्पल वॉच ने बचाई महिला की जान , तेज दिल की धड़कन का किया अलर्ट

एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए

एक साल से बड़े बच्चे को खड़ा कर थोड़ा झुका लें, फिर पीठ पर पांच बार मारने से अटकी चीज निकल जाएगी। बच्चे के मुंह में अंगुलियों की मदद से अटकी चीज को निकालें। इसके अलावा बच्चे के पीछे से पेट को दोनों हाथों से पकडक़र उसे पांच बार दबाएं। अटकी हुई चीज निकलने के बाद भी डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
  • डॉ. घनश्याम राठी, शिशु रोग विशेषज्ञ

Hindi News/ News Bulletin / खेल के दौरान यदि बच्चा कोई सिक्का निगल जाए तो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो