scriptभागीरथ बनने की मची होड़, श्रमदान करने 25 फीट गहराई में उतरे लोग | पत्रिका ‘अमृतम जलम’ महाअभियान का आगाज | Patrika News
समाचार

भागीरथ बनने की मची होड़, श्रमदान करने 25 फीट गहराई में उतरे लोग

पत्रिका ‘अमृतम जलम’ महाअभियान का आगाज

छिंदवाड़ाApr 30, 2024 / 01:53 pm

ashish mishra

छिंदवाड़ा. पत्रिका द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता का संदेश देने के लिए रविवार को छोटा तालाब में अमृतम् जलम् महाअभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर शहर के सभी आम से खास लोग मौजूद रहे। हजारों लोगों के आस्था का केन्द्र छोटा तालाब स्थित कुंड की सफाई करने के लिए लोगों में होड़ मची। हर एक व्यक्ति श्रमदान के लिए आतुर दिखाई दिया। कुंड में भरी गंदगी को साफ करने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे। शुभारंभ सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने अपने विचार से किए। सभी का कहना था कि पत्रिका का यह महाअभियान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्थक होगा। उन्होंने अभियान को सराहा। इसके बाद लगभग 25 फीट गहरे कुंड में लोग नीचे उतरे और फिर श्रमदान करने की होड़ मची। लगभग डेढ़ घंटे कुंड की सफाई की गई। इस नेक काम में नगर पालिका निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी शहरवासियों के साथ कदम से कदम मिलाया और अभियान को सफल बनाने में जुट गए। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, पुरुषों ने नगर निगम टीम के साथ हाथों में तसला और फावड़ा लेकर सफाई शुरु कर दी। लगभग डेढ़ घंटे तक श्रमदान करके कुंड की सफाई की। इसके पश्चात पौधरोपण भी किया गया।
आस्था का केन्द्र है छोटा तालाब
छोटा तालाब कुंड में पर्व के दौरान शहर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। यह लोगों के आस्था का केन्द्र है। कुंड में पूजन सामग्री भी डाली जाती है। समय-समय पर सफाई न होने की वजह से कुंड काफी गंदा हो गया था। पत्रिका ने अमृतम् जलम् महाअभियान के तहत शहरवासियों के सहयोग से कुंड की सफाई का बीड़ा उठाया। रविवार की सुबह शहर की जीवनदायनी बुधवारी तालाब पर श्रमदान करने जनसैलाब उमड़ा।
ट्रैक्टर ट्राली से हटाया गया कचरा
सुबह 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भागीरथ बनने लोगों में होड़ मच गई। निर्धारित समय से पहले ही लोग आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे, जिसे जो मिला उसी से वह श्रमदान करने में जुट गया। देखते-देखते ही कुछ देर में तालाब का किनारा अंदर से निकाले गए जलकुम्भियों व कचरों से पट गया, जिसे नगर पालिका के ट्रैक्टर ट्राली में डालकर हटाया गया। श्रमदान के बाद उपस्थितजनों ने जीवन के अंतिम सांस तक जलश्रोतों का संरक्षण करने का संकल्प लिया।
ये लोग रहे मौजूद
श्रमदान करने वालों में सोनी कम्प्यूटर के डायरेक्टर एवं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया सतपुड़ा इकाई छिंदवाड़ा के अध्यक्ष मनोज सोनी, चेयरमैन प्रदीप वाल्मीकि, सचिव हिमांशु जैसवाल, सहसचिव मोहित सूर्यवंशी, नितिन गडकरी, आदित्य, आराधना शुक्ला, आस्था गुप्ता, चेतना रघुवंशी, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी की आराधना शुक्ला, चन्द्रकांत विश्वकर्मा, संदीप अग्निहोत्री, मुकेश दीक्षित, डीपी मालवीय, डॉ. देवी सिंह चौरे, शालू, नितिन, हेमंत डेहरिया, वंदना, डॉ. पवन नेमा, दुर्गा पीपले, वरिष्ठ समाजसेवी दीपकराज जैन, वी स्टैंड फॉर ऑल के फैजल अफरोज कुरैशी, अश्वनी, अंकिता, आईएआरएफ के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष आयुष सोनी, छोटा तालाब मार्निंग ग्रुप, नगर पालिका निगम के अनिल मालवी एंड टीम सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जीवन संस्था के अध्यक्ष विश्वेश चंदेल के नेत्तृव में पौधरोपण भी किया गया।

Hindi News/ News Bulletin / भागीरथ बनने की मची होड़, श्रमदान करने 25 फीट गहराई में उतरे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो