जूनागढ़ सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृतार्थ ब्रह्मभट्ट के अनुसार ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उर्मिला के पुत्र ने अंगदान का निर्णय किया। दो किडनी, लिवर और आंखों का दान किया। अंगदान में मिले दोनों किडनी और लिवर को अहमदाबाद स्थित मरेंगो सिम्स अस्पताल भेजा गया। अंगों को ले जाने के लिए जूनागढ़ पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस के साथ संयोजन कर अंगों को सुरक्षित अहमदाबाद पहुंचाया। जहां तीन जरूरतमंद मरीजों में अंगों का प्रत्यारोपण कर दिया गया। दूसरी ओर दान किए गए आंखों के दोनों ही कॉर्निया जूनागढ़ स्थित नेत्र विभाग ले जाए गए।