scriptहाथ से मिले हाथ, हुआ श्रमदान, निखारा स्वरूप | Patrika News
समाचार

हाथ से मिले हाथ, हुआ श्रमदान, निखारा स्वरूप

राजस्थान पत्रिका के अमृतंजलम अभियान का आगाज रविवार को हुआ। गोपेश्वर बस्ती िस्थत भादाणी बगीची परिसर में प्राचीन तलाई में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्य हुआ। प्रात: 7.15 बजे प्रारंभ हुए अभियान में नगर की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, ट्रस्ट, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान साफ-सफाई कर […]

बीकानेरApr 28, 2024 / 11:09 pm

Vimal

राजस्थान पत्रिका के अमृतंजलम अभियान का आगाज रविवार को हुआ। गोपेश्वर बस्ती िस्थत भादाणी बगीची परिसर में प्राचीन तलाई में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्य हुआ। प्रात: 7.15 बजे प्रारंभ हुए अभियान में नगर की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, ट्रस्ट, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान साफ-सफाई कर कचरे का संग्रहण व निस्तारण किया गया। कंटीली झाडि़यां व झाड-झंकाड को हटाया गया। बारिश के दौरान तालाब में आने वाले पानी के मार्ग को सुचारू किया गया। अभियान में महिलाओं की भी भागीदारी रही।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग

अमृतंजलम अभियान में अवर फॉर नेशन, बीकानेर सेवा योजना, श्री भादाणी पुरोहित पंचायत ट्रस्ट, वाल्मीकि यूथ क्लब, पेपा, राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गंगाशहर, नगर निगम सहित विभिन्न संगठनों, समितियों से जुड़े लोग शामिल हुए।
पत्रिका का अभियान सराहनीय

अभियान के दौरान श्री पुष्टिकर भादाणी पुरोहित पंचायत ट्रस्ट के संरक्षक नेमीचंद भादाणी ने कहा कि राजस्थान पत्रिका अपने सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहा है। जल संग्रहण के प्राचीन संसाधनों कुआ, बावड़ी, तालाब, तलाईयों के संरक्षण, रख रखाव और साफ सफाई को लेकर चलाया जा रहा अमृतंजलम अभियान सराहनीय है। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप भादाणी ने कहा कि राजस्थान पत्रिका आमजन को साथ लेकर अभियान के तहत कार्य करता है, यह पत्रिका के अभियान की सबसे बड़ी विशेषता है। आमजन को जागरुक करने का भी प्रयास करता है। वहीं बलदेव भादाणी, विजय भादाणी, विष्णु भादाणी, शिवलाल तेजी, राहुल जादूसंगत ने कहा कि अमृतंजलम अभियान प्राचीन जल स्त्रोतों को सुरक्षित व संरक्षित रखने में आमजन को साथ लेकर कार्य कर रहा है व अहम भूमिका निभा रहा है।
इनकी रही सहभागिता

अभियान में टीम अवर फॉर नेशन की ओर से सीए सुधीश शर्मा, मोहम्मद हसन, सुधीर शर्मा, इंदर सिंह, रामहंस मीना, ब्रिजेन्द्र त्रिपाठी, अतुल गोस्वामी, सेलिना खान, मनोज सोनी, कपिला शर्मा, दीप सिंह, वंदना शर्मा, डॉ. शालिनी, डॉ. विशाल मलिक, डॉ. फारुक, बसंत, राकेश गुजर, नवीन शर्मा, रमेश उपाध्याय, गजेन्द्र सरीन, शक्ति सिंह, सीए वसीम राजा आदि शामिल रहे। वहीं टीम बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, त्रिलोक बिस्सा, सीमा पारीक, सुमन ओझा, योगेश बिस्सा, सरस्वती भार्गव, राम कुमार ओझा, छोटूलाल चूरा, जुगल किशोर ओझा, बद्रीदास जोशी, राधाश्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, मदन ओझा, मास्टर मिलन भार्गव, योगेश सारस्वत, रामलाल, अर्जुन पांडिया, रमेश शर्मा शामिल थे। वहीं सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, वाल्मीकि यूथ क्लब के राहुल जादूसंगत, निगम जमादार नेमीचंद चांगरा सहित करणीदान कच्छवाह, अमित तंवर,महेन्द्र, लालंचद, मनीष, प्रशांत सोलंकी, राघव सोलंकी, पेपा संगठन के गिरिराज खेरीवाल, प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा इत्यादि शामिल रहे।

Home / News Bulletin / हाथ से मिले हाथ, हुआ श्रमदान, निखारा स्वरूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो