scriptकार्रवाई: राजस्थान में प्रतिबंधित सिगरेट बरामद | Action: Banned cigarettes recovered in Rajasthan | Patrika News
ख़बरें सुनें

कार्रवाई: राजस्थान में प्रतिबंधित सिगरेट बरामद

प्रतिबंधित वस्तुओं की सप्लाई चेन को रोकने में मदद मिलेगी जयपुर. पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में जोधपुर के पांच बाजारों में प्रतिबंधित सिगरेट्स की छानबीन की। प्रतिबंधित सिगरेट पाए जाने पर 12 दुकानों पर कार्रवाई की गई। दो आउटलेट्स के ख़िलाफ केस दर्ज कर लिया गया, जहां एस्से लाइट, एस्से स्पेशल गोल्ड, गोडांग गरम, […]

जयपुरApr 24, 2024 / 12:44 am

Jagmohan Sharma

प्रतिबंधित वस्तुओं की सप्लाई चेन को रोकने में मदद मिलेगी

जयपुर. पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में जोधपुर के पांच बाजारों में प्रतिबंधित सिगरेट्स की छानबीन की। प्रतिबंधित सिगरेट पाए जाने पर 12 दुकानों पर कार्रवाई की गई। दो आउटलेट्स के ख़िलाफ केस दर्ज कर लिया गया, जहां एस्से लाइट, एस्से स्पेशल गोल्ड, गोडांग गरम, मोंड, डनहिल, ब्लैक, गोल्ड फ्लेक मेड इन टर्की आदि के प्रतिबंधित सिगरेट पैक बरामद हुए। प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले अन्य लोगों और आउटलेट्स को चेतावनी दी गई। यह कार्रवाई ग्राहक चेतना ट्रस्ट की सूचना के आधार पर की गई। इस छापेमारी के बारे में ग्राहक चेतना ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुरेश कौशिक ने बताया, हमारे द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करने और इन मामलों में छानबीन करने के लिए हम कानून प्रवर्तन संस्था की सराहना करते हैं। इस कार्रवाई से प्रतिबंधित वस्तुओं की सप्लाई चेन को रोकने में मदद मिलेगी। हम भारत में अवैध नकली/ प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में उपभोक्ताओं की जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिगरेट का ग़ैरक़ानूनी व्यापार जन स्वास्थ्य और समाज के लिए एक गंभीर व बढ़ता हुआ खतरा है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वैधानिक व्यवसायों के सामने चुनौती उत्पन्न होती है, और उपभोक्ता ऐसे उत्पादों के संपर्क में आते हैं, जो किसी नियम के दायरे में नहीं। इसलिए सिगरेट के गैरकानूनी व्यापार को रोका जाना और कड़े कदम उठाकर इस खतरे को दूर किया जाना बहुत जरूरी है।

Home / News Bulletin / कार्रवाई: राजस्थान में प्रतिबंधित सिगरेट बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो