scriptदिल्ली: ‘आप’ विधायक पंकज पुष्कर पर भू-माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती | Delhi:Land mafia attacked On the 'AAP' MLA Pankaj Pushkar | Patrika News

दिल्ली: ‘आप’ विधायक पंकज पुष्कर पर भू-माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

locationनई दिल्लीPublished: Jul 21, 2018 08:56:14 am

Submitted by:

Anil Kumar

विधायक ने आरोप लगाया है कि जब वे नगर निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का जायजा लेने निकले थे, तभी भूमाफियाओं ने उसके साथ बलसलूकी की।

आप विधायक पंकज पुष्कर पर जानलेवा हमला

दिल्ली: ‘आप’ विधायक पंकज पुष्कर पर भू-माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक पंकज पुष्कर ने मारपीट के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आप विधायक पंकज पुष्कर ने कथित तौर पर अपने साथ हुए मारपीट के मामले में तिमारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जब वे नगर निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का जायजा लेने निकले थे, तभी भूमाफियाओं ने उसके साथ बलसलूकी की। बता दें कि विधायक को इलाज के लिए अरुणा अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आपको बता दें कि 2015 में अपने ही पार्टी के खिलाफ विधायक पंकज पुष्कर ने मोर्चा खोल दिया था। सीएम केजरीवाल के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए सत्याग्रह शुरू कर दिया था। विधायक पंकज पुष्कर सत्याग्रह के जरिए अपनी ही पार्टी को इस सिलसिले में किए गए वादों को याद दिलाना चाहते थे।

पंजाब: आप विधायक पर रेत माफियाओं ने किया हमला, गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में कराया गया भर्ती

विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे विधायक

आपको बता दें कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद बताया कि आप विधायक पंकज पुष्कर शुक्रवार की सुबह वजीराबाद इलाके में एमसीडी के इंजीनियरों के साथ विधायक फंड से हुए विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे हाथापाई शुरु कर दी। आरोप है कि वजीराबाद इलाके में सक्रिय भू-माफिया ने गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध बस्ती बसाकर करोड़ों रुपए कमा रहा है। आम लोगों से बसाने के बदले पैसे बसूलता है।

दिल्ली में आप विधायक के घर फायरिंग, अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर

इससे पहले भी रोपड़ से आप विधायक पर हुए थे हमले

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं जब भू-माफिया ने आप विधायक पर हमला किया है। इससे पहले पंजाब के रोपड़ से आप के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर भी भू-माफियाओं ने हमला कर दिया था जिससे वे घायल हो गए थे और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अवैध खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और इस हमले की कड़ी निंदा की थी। इस मामल में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो