scriptदिल्ली: एशियन गेम्स 2018 के पदक विजेताओं पर धन वर्षा, स्वर्ण जीतने वाले को मिलेगा 1 करोड़ रुपए | DELHI Govt will give Rs 1 crore to Gold winner in ASIAN GAMES 2018 | Patrika News

दिल्ली: एशियन गेम्स 2018 के पदक विजेताओं पर धन वर्षा, स्वर्ण जीतने वाले को मिलेगा 1 करोड़ रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Sep 04, 2018 04:06:38 pm

Submitted by:

Anil Kumar

केजरीवाल सरकार ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि को बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

 स्वर्ण जीतने वाले को मिलेगा 1 करोड़ रुपए

दिल्ली: एशियन गेम्स 2018 के पदक विजेताओं पर धन वर्षा, स्वर्ण जीतने वाले को मिलेगा 1 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स 2018 का समापन हो चुका है। एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का परिचय दिया और देश के नाम को विश्व में गौरान्वित किया है। पदक जीतने वाले हर खिलाड़ी को सरकार की ओर से पुरस्कार स्वरूप कुछ राशि दी गई। हालांकि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि को बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

https://twitter.com/hashtag/AsianGames?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पदक विजेताओं को सरकार देगी नोकरी

आपको बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब एक करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले स्वर्ण पदक जीतने वालों को लिए 20 लाख रुपए, रजत जीतने वालों के लिए 14 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वालों के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि सभी पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए सरकार नौकरी की भी व्यवस्था करेगी।

Asian Games 2018 : 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य के साथ 67 साल के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

खुशनुमा यादों के साथ Asiad 2018 हुआ संपन्न, क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा शाहरुख खान का जलवा!

भारत ने जीते 15 स्वर्ण समेत 69 पदक

आपको बता दें कि भारत ने एशियन गेम्स 2018 में 15 स्वर्ण पदक समेत कुल69 पदक जीते। भारत को इस गेम्स में 24 रजत पदक और 30 कांस्य पदक मिला। कुल 69 पदकों के साथ भारत एशियन गेम्स 2018 में 8वें स्थान पर रही। जबकि 132 स्वर्ण पदके के साथ कुल 289 पदक हासिल कर पहले पायदान पर चीन ने अपना कब्जा जमाया। तो वहीं 75 स्वर्ण समेत 205 पदकों के साथ जापान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 49 स्वर्ण समेत कुल 177 पदकों के साथ दक्षिण कोरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो