script

दिल्ली: गांजा तस्करी करती थी लड़की, कई सालों तक भागने के बाद जब हुई गिरफ्तार तब बन चुकी थी नेशनल लेवल की खिलाड़ी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 25, 2019 04:47:21 pm

Submitted by:

Shweta Singh

दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली है आरोपी
14 साल पहले हुई थी गिरफ्तारी, लेकिन दो साल बाद भागी पुलिस की कैद से
अब बन चुकी है एक नेशनल लेवल की प्लेयर

ganja smuggling

दिल्ली: गांजा तस्करी करती थी लड़की, कई सालों तक भागने के बाद जब हुई गिरफ्तार तब बन चुकी थी नेशनल लेवल की खिलाड़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। पुलिस रोहिणी इलाके की एक गांजा तस्कर लड़की को ढूंढ रही थी, लेकिन जब उसका पता चला तो वही एक नेशनल लेवल की खिलाड़ी बन चुकी थी। साल 2004 में पुलिस रिकॉर्ड में इस लड़की का नाम आया था, और तब से ही वह फरार है।

12 साल तक पुलिस से बचती रही

लड़की 12 साल तक पुलिस से भागती रही, और जब पुलिस के गिरफ्त में आई तब नेशनल लेवल की खिलाड़ी बन चुकी थी। लड़की का नाम सतविंदर कौर उर्फ नेहा अरोड़ा है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना नाम सतविंदर से बदलकर नेहा करवा लिया था, यहां तक की हर दस्तावेज पर भी उसका नाम नेहा अरोड़ ही है। जानकारी के मुताबिक नेहा सिर्फ गांजा तस्करी करती थी और उससे बचा हुआ समय वह स्नूकर खेलने में गुजार देती थी। अब सतविंदर स्नूकर में ही एक नेशनल लेवल की खिलाड़ी हैं। उसे नई दिल्ली जिला स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।

ऐसा हुई गिरफ्तारी

सतविंदर के पास से पुलिस को कई सर्टिफिकेट भी बरामद हुए हैं। जांच के दौरान पुलिस के पास उसके खिलाफ दो ही सुराग थे, एक की वो गांजा तस्कर है और दूसरा स्नूकर में उसकी दिलचस्पी। इन्हीं दो बिंदुओं के आधार पर पुलिस ने अपनी पड़ताल जारी रखी और आखिरकरा सफलता प्राप्त की। स्नूकर क्लब के चक्कर काटते हुए पुलिस ने महिला की फोटो की मदद से उसे ढूंढा। फोटो से पता चला सतविंदर जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में एक स्नूकर क्लब चलाती है। हालांकि, जनकपुरी पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि उसने बीते 4 महीने पहले ही क्लब बंद कर दिया है, लेकिन पुलिस को उसका अड्रेस मिल गया। इसकी मदद से पुलिस ने यह गिरफ्तारी।

ट्रेंडिंग वीडियो