script

मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर युवती से धोखाधड़ी,देहज लेकर फरार हुआ लड़का

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2018 03:25:37 pm

Submitted by:

Anil Kumar

राजधानी दिल्ली के पहाड़गंड इलाके में एक लड़की ने ऑनलाइन लड़का पसंद किया और उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई। इससे पहले लड़की ने सगाई की।

मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर युवती से धोखाधड़ी,देहज लेकर हुआ फरार हुआ लड़का

मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर युवती से धोखाधड़ी,देहज लेकर हुआ फरार हुआ लड़का

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया जिससे सभी हैरान हैं। यह बिल्कुल एक फिल्मी स्टाइल में ठगी को अंजाम दिया गया। दरअसल राजधानी दिल्ली के पहाड़गंड इलाके में एक लड़की ने ऑनलाइन लड़का पसंद किया और उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई। इससे पहले लड़की ने सगाई की। लड़का नोएडा के गौर सिटी में रहता है। दोनों परिवारों ने शादी के लिए तारीख भी तय कर ली। उसके बाद शादी के लिए तय किए गए दहेज के सामान और रकम को लेने के लिए लड़का वाले लड़की के घर पहुंचे और सबकुछ लेकर आ गए। लड़की के घर शादी की सारी तैयारियों हो चुकी थी। शादी के दिन लड़की वाले बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन लड़का वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। जब लड़का वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे तो लड़की वाले को यह आभास हो गया कि वे ठगी के शिकार हो चुके हैं।

दिल्ली: विनोद नगर में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया रेप,गिरफ्तार

कई लड़कियों को बना चुका है अपना शिकार

आपको बता दें कि इसके बाद लड़की वालों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा है और गुरुग्राम समेत कानपुर की कई लड़कियों के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पहाड़गंज पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय यवती अपने परिवार के साथ दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रहती है। लड़की ने शादी के लिए सिंपली मैरी डॉट कॉम वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराया था। उसी वेबसाइट के जरिए लड़की को नोएडा के गौड़ सिटी-2 में रहने वाले नरवीर राघव नामक एक लड़के से परिचय हुआ और फिर शादी की बात आगे बढ़ी। बीते वर्ष 9 अगस्त 2017 को दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2017 शादी की तारीख तय हुई। शादी के ठीक कुछ दिन पहले ही लड़का वालों ने दहेज का सारा सामान और रकम लड़की वालों के घर से लेगया। लेकिन 10 दिसंबर को बारात नहीं पहुंची। इस पर लड़की वालों ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी नरवीर पहले से शादीशुदा है। नरवीर ने कानपुर में एक लड़की को इसी तरह से ठगा है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी एक युवती को इसी तरह से ठगा है। हालांकि इससे पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दिल्ली पुलिस ने अब बीते 8 सितंबर को मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

ट्रेंडिंग वीडियो