scriptUjjwala Yojana यहां मिल रहा है महंगे के बदले मुफ्त में सस्ता सिलेंडर | Ujjwala Yojana Neemuch Letest News In Hindi | Patrika News

Ujjwala Yojana यहां मिल रहा है महंगे के बदले मुफ्त में सस्ता सिलेंडर

locationनीमचPublished: Jul 11, 2019 01:59:56 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

14.2 के बदले कभी भी लिया जा सकता है सस्ता सिलेंडर

patrika

Patrika News@8pm: बेटे को बचाते हुए चली गई युवक की जान, एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें

नीमच. महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना प्रारंभ की है। परिणाम भी सार्थक आए हैं। करोड़ों लोगों के घरों से अब धुआं उठना बंद हो गया है। अब सरकार महंगे गैस सिलेंडर के बदले सस्ता सिलेंडर मुफ्त में देने की योजना लाई है। इसका लोग लाभ भी उठा रहे हैं।

प्रदूषण भी हुआ है दूर
गैस एजेंसी यूनियन के अध्यक्ष श्याम नरेड़ी ने बताया कि अंचल में भारत सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को गैस कनेक्शन की पूर्ण सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे न केवल गरीब परिवार की महिलाओं का गैस कनेक्शन का सपना पूरा हुआ है। वरन प्रदुषण भी दूर हुआ है। पर्यावरण संरक्षण का भी दोहरा लाभ मिल रहा है। नरेड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं वैश्विक स्तर पर भी इस योजना को सराहा जा रहा है। उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन तो हजारों परिवारों को दिए गए, किन्तु उस अनुपात में गैस रिफिल नहीं हो पा रही है। इसका मुख्य कारण निर्धन परिवारों के पास इतनी राशि एकमुश्त उपलब्ध नहीं रहती। इस समस्या के निदान के लिए भारत सरकार एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने उज्ज्वला योजना के आवेदकों को 14.2 किलोग्राम के बदले 5 किलोग्राम के छोटे गैस सिलेंडर देना प्रारम्भ किया है, जो न केवल घर पहुंच सेवा से जुड़े है बल्कि लागत राशि भी कम है। कम लागत राशि होने से गरीब व्यक्ति कि पहुंच में आसानी से पहुंचता है। उज्ज्वला उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर को गैस एजेंसी पर जमा कराकर 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सेवा पूर्णतया नि:शुल्क है, यही नहीं इन छोटे सिलेंडरों पर सब्सिडी भी मिलती रहेगी। साथ ही जब उपभोक्ता को लगे कि अब वह 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ले सकता है तब वह पुन: 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर जमा कराकर 14.2 किलोग्राम का वापस ले सकते हैं और ऐसे परिवर्तन कि सेवा पूर्णतया नि:शुल्क है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो