scriptगणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ | neemuch ganpti visrajn news | Patrika News

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ

locationनीमचPublished: Sep 23, 2018 11:08:28 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ

patrika

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ

नीमच. अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ ही 11 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम थम गई। शहर सहित अचंलों में रविवार को बरसते पानी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह नजर आया। सभी बैंड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ झूमते गाते गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए विसर्जन के लिए निकले, देर शाम तक शहर सहित आसपास के प्रमुख जलाशयों में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।

शहर में रविवार सुबह से ही शहरवासियों द्वारा शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर धूमधाम से विदाई कर विसर्जन किया गया। किसी ने संजीवनी तालाब, तो किसी ने नीलकंठ महादेव तो किसी ने अन्य जलाशयों के समीप पहुंचकर विसर्जन किया। जिसमें सबसे अधिक लोगों द्वारा संजीवनी तालाब में विसर्जन किया गया, यहां नगरपालिका द्वारा शहरवासियों द्वारा विसर्जन के लिए लाए जा रहे गणपति की प्रतिमा को लेकर रखा जा रहा था। जिनका विजर्सन तालाब में नपा के कर्मचारियों द्वारा ही किया गया। किसी को भी संजीवनी तालाब के समीप नहीं जाने दिया जा रहा था।

खोर. गणपति विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से गणपति बप्पा को नगर भ्रमण करवाया, भजनों की धुन पर नाचते गाते गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। खोर में हनुमान वाटिका , नई आबादी, इन्द्रा कॉलोनी, सरवानिया मसानी क्षेत्रों में स्थापति गणपति की प्रतिमाओं को केली नदी के घाट पर तथा सरवानिया के ग्रामीणों द्वारा गांव के जनभागीदारी समिति द्वारा बनाए गए गणेश घाट व ग्राम खोर के ग्रामीणों द्वारा जावद रोड़ स्थित अटल सरोवर पर विसर्जन किया गया।

चचोर में हुआ गणेश विसर्जन

नीमच. गांव चचोर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव बस स्टैंड लोटवास बाई पास सड़क मार्ग के पास लाल माताजी परिसर सुथार मोहल्ले में हर्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। सभी ने अपने समय अनुसार भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बैंड बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह निकालकर विसर्जन किया।

जावद में किया गणपति बप्पा का विसर्जन

जावद. अनंत चतुर्दशी के दिन रविवार को नगर के अधिकतर गणेश पांडालों सहित घरों में पूजा अर्चना कर विधि विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इससे पूर्व नगर में भव्य चल समारोह निकला, जिसमें गणेश उत्सव समिति के श्रद्धालु झूमते गाते अटल सरोवर पहुंचे। जहां गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी के दिन प्रात: काल से बारिश चल रही थी फिर भी भक्तों का उत्साह कम नहीं था। रविवार होने से बच्चों ने भी गणेश विसर्जन का भरपूर आनंद लिया।


पिपल्यारावजी में किया गणेश का विसर्जन

पिपल्यारावजी. गांव में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को बच्चे, युवा, महिला पुरूष सभी समूह में गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन के लिए निकले। रास्ते में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आतिशबाजी भी की।

कुकड़ेश्वर में अनंत चतुर्दशी पर निकला चल समारोह
नीमच. कुकड़ेश्वर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बाबा का चल समारोह निकला। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ढोल ढमाके, बैंड बाजों के साथ श्रद्धालु झूमते गाते जयकारे लगाते निकले। जिन्होंने सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर विसर्जन किया।
मनासा में हुआ गणपति विसर्जन
नीमच. गणपति बप्पा के जयकारों के साथ मनासा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में चल समारोह निकालकर विसर्जन किया गया। इससे पूर्व गणपतिजी की पूजा अर्चना और हवन किया गया। चल समारोह में श्रद्धालु झूमते गाते डांडिया करते हुए निकले, वहीं आकर्षक झांकियां भी चल समारोह की शोभा बढ़ा रही थी।

रामपुरा में हुआ गणपति विसर्जन
रामपुरा. जवाहर नवोदय विद्यालय में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने आकर्षक गरबा नृत्य भी किया। इसी कड़ी में नानी चोटी, कुशवाह मोहल्ला बच्चा समिति, साल्वी मंदिर बादीपुरा, बागबान मोहल्ला में भी गणेश उत्सव मनाया गया। रविवार को गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के साथ विसर्जन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो