scriptऐसा क्या हुआ जो विसर्जन से पहले बुलानी पड़ी जेसीबी | neemuch ganpti news 2018 | Patrika News

ऐसा क्या हुआ जो विसर्जन से पहले बुलानी पड़ी जेसीबी

locationनीमचPublished: Sep 24, 2018 11:38:02 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

ऐसा क्या हुआ जो विसर्जन से पहले बुलानी पड़ी जेसीबी

patrika

ऐसा क्या हुआ जो विसर्जन से पहले बुलानी पड़ी जेसीबी

नीमच. अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन शहर की विशाल प्रतिमाओं का चल समारोह धूमधाम से निकला। जिस मार्ग से यह चल समारोह निकला, राह से गुजर रहे लोग वहीं थम गए और टकटकी लगाए विशाल प्रतिमाओं को निहारते रह गए। क्योंकि यह वही प्रतिमाएं हैं। जो पूरे गणेशोत्सव के दौरान आकर्षण का केेंद्र रही। डीजे पर झूमते गाते युवा चल समारोह के साथ चल्दु पहंचे। जहां गणपति बप्पा का विसर्जन जेसीबी की सहायता से किया गया।
सोमवार को शहर के विजय टॉकिज चौराहे स्थित आर्यंस ग्रुप के गजानन गणपति व सिद्धी विनायक ग्रुप सीआरपीएफ चौराहे की विशाल प्रतिमा का एक साथ भव्य चल समारोह निकला, जिसमें आगे डीजे पर झूमते युवा, उसके पीछे विशाल प्रतिमाएं व साथ में जेसीबी चल रही थी। प्रतिमाओं को स्थापना स्थल से भी जेसीबी की सहायता से ही उठाकर ट्रेक्टरों में रखा गया था। जिसके बाद नगर भ्रमण करते हुए चल्दू में विसर्जन भी जेसीबी की सहायता से किया गया।
शहर के टेगौर मार्ग से चल समारोह निकलते समय एक सड़क से चल समारोह निकल रहा था, तो दूसरी सड़क से वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई। ऐसे में दोनों साईड के वाहन एक ही सड़क से निकलने के कारण कई बार जाम के हालात भी बने, वहीं वाहन चालक भी रूक रूक कर गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कर रहे थे। वहीं कोई विशाल प्रतिमाओं के साथ सेल्फी ले रहा था, तो कोई अपने मोबाईल में इस यादगार क्षण को कैद कर रहा था।
———————–
गणेश चतुर्दशी पर उत्साह से किया विसर्जन

हरवार. कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 10 दिवसीय गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। विधि-विधान से छात्रावास में गणपतिजी की स्थापना की गई थी। 10 दिन से बालिकाओं द्वारा रोज आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं सोमवार को अनंत चतुर्दशी पर बालिकाओं ने झांकी बनाई और उसके बाद डीजे की धुन पर थिरकते हुए गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचे। जहां पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद हरवार तालाब में विधि.विधान से पूजा अर्चना कर गणेशजी को तालाब में विसर्जित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो