script

Neemuch Crime यहां पुलिस को चकमा देने वाले नाबालिग तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

locationनीमचPublished: Jun 19, 2019 12:56:21 pm

Submitted by:

Mukesh Sharaiya

पूर्व सीएम के अनुज से धोखाधड़ी प्रकरण में एक आरोपी और धराया

Neemuch Crime Letest News In Hindi

Crime

नीमच. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुज समरथमल पटवा के साथ हुई धोखाधड़ी मामले में मास्टर माइंड की तलाश में राजस्थान गई है। जानकार बताते हैं कि इस प्रकरण में शामिल तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस बीच सोमवार को गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय ने बाल न्यायालय भेजने के आदेश दिए हैं।

मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने राजस्थान पहुंची टीम

कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने बताया कि 12 जून को नगर परिषद कुकड़ेश्वर अध्यक्ष समरथमल पटवा के साथ 60 हजार 100 रुपए की हुई धोखाधड़ी में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय से दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग की गई थी। चूंकि अब तक धोखाधड़ी का मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। एक टीम उसकी तलाश में राजस्थान भेजी गई है। वहां एक अन्य आरोपी को पुलिस के हत्थे लगा है। मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन दोनों नाबालिग होने से न्यायालय ने दोनों को बाल न्यायालय रतलाम भेजने के आदेश जारी किए हैं।

जल्द हाथ लग जाएगा मास्टर माइंड
नगर परिषद अध्यक्ष के साथ हुई धोखाधड़ी के आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मास्टर माइंड का पता चल चुका है। अब केवल उसकी गिरफ्तारी होने शेष है। राजस्थान एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए भेजी है। जल्द ही मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
– अनुराधा गिरवाल, थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर

ट्रेंडिंग वीडियो