script

आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल के साथ नन्हें मुन्नों को मिलेगी शिक्षा

locationनीमचPublished: Oct 31, 2018 11:55:54 am

Submitted by:

harinath dwivedi

आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल के साथ नन्हें मुन्नों को मिलेगी शिक्षा
 

patrika

आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल के साथ नन्हें मुन्नों को मिलेगी शिक्षा

नीमच। सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के शिक्षण को रूचिकर बनाने के लिए चाईल्ड फ्रेंडली लर्निंग रूम एवं टॉय बैंक बनाने के लिए जिले में पौने तीन करोड का बजट पास किया था। जिसके चलते अभी तक जिले में करीब १९ आंगनबाड़ी केंद्र पर चाइल्ड फ्रेंडली लर्निंग रूम बन चुके हैं। लेकिन आचार संहिता के चलते सभी की चुनाव में व्यस्तता के चलते अब इन लर्निंग रूम बनाने के कार्य पर ब्रेक लग चुका हैं।

 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर द्वारा संचालित ईसीसीई के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणात्मकता सुनिश्चित करने तथा तीन वर्ष से ही बच्चो की शिक्षा निरंतरता को सुनिश्चित करने के लिए चाईल्ड फ्रेंडली लर्निंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बनने वाले कक्ष में वॉल पेटिँग, शैक्षिणिक चार्ट , पोस्टर, शिक्षण सामग्री, टॉय बैंक, खेलकूद के लिए उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिन आंगनबाडिय़ों में चाईल्ड फ्रेंडली लर्निंग रूम एवं टॉय बैंक विकसित किए जाएंगे। उनके लिए कुल 15 हजार 500 रुपए का बजट जारी किया गया है। जिसमें 6 हजार रुपए की खेल सामग्री एवं ९५०० रुपए रूम तैयार करवाने के लिए दिए गए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों के चयन की पात्रता


पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की श्रृखंला में मानव विकास मंत्रालय एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों के 500 मीटर की परिधि में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को समन्वित किया गया है। पीएबी द्वारा ईसीसीई के लिए अनुमोदित बजट प्रावधानों के अनुसार विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर चाईल्ड फे्रंडली लर्निंग रूम के रूप में विकसित किया जाएगा।

ऐसे बनेंगे रूम
आंगनबाड़ी में अध्ययनरत तीन, चार व पांच वष के बच्चों की आयु को ध्यान में रखकर चाईल्ड फ्रेंडली लर्निंग रूम विकसित किए जाएंगे। इसके लिए कक्ष के अंदर तीन दीवारों पर जमीन से ढाई फीट तक की ऊंचाई पर ब्लेक बोर्ड में ऊपर आधे फीट की पट्टी में विभिन्न अक्षरों के डॉट बनाए जाएंगे। प्रथम दीवार पर ग्रीन बोर्ड लगाया जाना है। द्वितीय दीवार पर अंग्रेजी, हिन्दी वर्णमाला चित्रों सहित, 1 से 10 तक संख्याओं का चित्रण, हमारे शरीर की ज्ञानेन्द्रियों का चित्रण, फूलों के चित्र, यातायात के साधन आदि उकेरे जाएंगे। तृतीय दीवार पर गणितीय आकृतिया, राष्ट्रीय प्रतीक, पर्यावरण आदि के चित्रण। चुतुर्थ दीवार पर फल, सब्जी, जंगली एंव पालतू जानवर, जलीय जंतु एवं पोशाको का चित्रण किया जाएगा।

फैक्ट फाइल
– जिले में 1017 आंगनबाड़ी केंद्र
– 275 स्थायी आंगनबाड़ी केंद्र
– 19 आंगनबाड़ी केंद्र पर बने चाईल्ड फे्रंडली लर्निंग रूम

एक आंगनबाड़ी पर एक लाख रुपए की लागत से बनेंगे लर्निंग रूम

पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर चाईल्ड फेंडली लर्निंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक आंगनबाड़ी पर एक लाख रुपए की लागत से यह लर्निंग रूम तैयार करने है। जिसमें बच्चों खेलकूद के साथ रोचक तरीके से शिक्षा से जोड़ा जाएंगा। अभी तक १९ आंगनबाड़ी केंद्र पर बनना शुरू हो गए। आचार संहिता के चलते अभी कार्य में ब्रेक लग गया है।

– रेलम बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग।

ट्रेंडिंग वीडियो