scriptचुनावी जनसम्पर्क शुरू होते ही प्रत्याशियों का बदल गया पहनावा | mp election 2018 Letest News In Hindi Neemuch | Patrika News

चुनावी जनसम्पर्क शुरू होते ही प्रत्याशियों का बदल गया पहनावा

locationनीमचPublished: Nov 13, 2018 01:13:11 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

मोदी जैकेट का भी बढ़ा चलन

bjp-congress

Nomination from today in nagaur for Assembly Election 2018

नीमच. भले सामान्य जीवन में वे जिंस पेंट और टी शर्ट पहनते हों, लेकिन जैसे ही विधानसभा चुनाव में टिकट घोषित हुआ उनका रहन सहन और हाव भाव ही बदल गए। जिंस टी शर्ट की जगह पायजामा कुर्ता ने ले ली। मोदी जैकेट धारण करने लगे। गले की शोभा पार्टी के चिह्न वाला गमछा बढ़ाने लगा।

ये है चुनाव प्रत्याशियों की पहली पसंद
जैसे ही विधानसभा को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हुई नेताओं का रहन सहन भी बदल गया। अधिकांश नेताओं ने पेंट शर्ट छोड़ पायजामा कुर्ता धारण कर लिया। कभी जिंस पेंट में दिखाई देने वाले नेता भी सफेद झक कुर्त पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैकेट फेमस हुए हैं इसके बाद से नेहरू जैकेट की जगह मोदी जैकेट ने ले ली। नाम बदलने के साथ ही भाजपा नेताओं शोक भी बदल गया। नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार हों या जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा दोनों ही कुर्ते के ऊपर जैकेट पहनना पसंद करने लगे हैं। सफेद कुर्ते पर केसरिया जैकेट दोनों नेताओं की पहली पसंद रहा है। अधिकांश जगह दोनों नेता केसरिया जैकेट में ही दिखाई देते हैं। दिलीपसिंह परिहार कभी कभी केसरिया दुपट्टा भी डाले नजर आते हैं। मनासा से माधव मारू अधिकांश सफेद कुर्ता पायजामा पहनना पसंद करते हैं। वे कुर्ते पर काला जेकेट भी पहनते हैं। लेदर के सफेद जूते पहनना अधिक पसंद करते हैं। काला चश्मा भी उनकी पसंद में शामिल है। युद्ध स्तर पर चल रहे जनसम्र्पक के दौरान सभी प्रत्याशी स्पोटर््स सूज पहन रह हैं। जो पहले लेदर सूज पहनते थे वे भी अब कुर्ता पायजामा के साथ स्पोर्ट्स सूज ही पहन रहे हैं। पूछने पर बताया कि लेदर सूज पहनने पर लगातार चलने की वजह से पैर दर्द करने लगते थे। जब से स्पोर्टस सूज पहनना शुरू किया है चलने में काफी आराम लगने लगा है।

कांग्रेस में रंग को लेकर नहीं विशेष उत्साह
नीमच विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार काफी सामान्य तरीके के कपड़े पहनते हैं। उनकी कपड़ों के चयन को लेकर कभी विशेष रुचि नहीं रही। आशय यह कि वे सामान्य किसान परिवार से हैं। उनका कहना है कि मैं सामान्य लोगों के बीच अधिक समय रहता हूं। इसलिए कपड़े भी उन्हीं की तरह पहनना अधिक पसंद करता हूं ताकि उनके बीच का व्यक्ति लगूं। मनासा से कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर सामान्यत: कुर्ता पायजामा अधिक पसंद करते हैं। इन दिनों जनसम्पर्क के दौरान भी सफेद कुर्ता पायजामा पहली पसंद है। कभी कभी कुर्ते के साथ जिंस पेंट और स्पोटर््स सूज पहन लेते हैं, लेकिन इन पूरी तरह सफेद कुर्ता पायजामा ही पहन रहे हैं। जावद से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार अहीर भी आम जनता के बीच की छवि लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे गोल्डन कलर का चश्मा पहनना अधिक पसंद करते हैं। सफेद पेंट शर्ट भी उनकी पसंद है। इन दिनों सफेद कुर्ता पायजामा अधिक पहन रहे हैं। साथ में तिरंगा कलर का मफलर उपयोग करते हैं।

रेडिमेड की बजाय टेलर पर अधिक भरोसा
राजनीतिक दल किसी भी रंग और आकार के कैसे भी कपड़े पहने, लेकिन अधिकांश की रुचि रेडिमेड कपड़ों को लेकर अधिक है। सफेद रंगे के रेडिमेड कपड़े कम मिलते हैं इसलिए उन्हें सिलवाते हैं। जैकेट भी सिलवाने में अधिक रुचि है। इससे फिटिंग सही बैठती है। कभी कभी केसरिया व सफेद कुर्ते अवश्य रेडिमेड खरीदते लेते हैं, लेकिन पायजामा हमेशा सिलवाना पसंद करते हैं। परिहार नीमच के दो टेलर जेगर और मोदी से कपड़े सिलवाते हैं। जावद से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार किसी विशेष टेलर से कपड़े नहीं सिलवाते। जावद से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा रेडिमेड कपड़े अधिक पहनना पसंद करते हैं। खादी ग्रामोद्योग से अधिक कपड़े खरीदते हैं। मनासा से भाजपा प्रत्याशी माधव मारू की पसंद जुदा है। वे लाल, हरा और कला रंगा का कुर्ता पायजामा पहनना पसंद नहीं करते। कपड़े नीमच रीगल टेलर से सिलवाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो