scriptmp election 2018 केंद्रीय मंत्री तोमर की फिसली जुबान और यह कह बैठे | mp election 2018 BJP letest news in hindi neemuch | Patrika News

mp election 2018 केंद्रीय मंत्री तोमर की फिसली जुबान और यह कह बैठे

locationनीमचPublished: Nov 18, 2018 11:03:37 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

नीमच विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को कर रहे थे संबोधित

mp election 2018 BJP letest news in hindi neemuch

मां भादवामाता के दर्शन करते हुए कंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर।

नीमच. प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत से उत्पादन बढ़ा रहा है। उत्पादन बढऩे से कई बार किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पाते। अगले 5 सालों में प्रदेश सरकार गुजरात के समंदर में अपना बंदरगाह बनाएगी। वहां से मालवा के किसानों की उपज भी विदेशों में निर्यात की जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम मिल सकेगा। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

सभी सीटों पर कमल खिलेगा

यह बात ग्रामीण पंचायत एवं विकास मंत्रालय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कही। वे भादवामाता नीमच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिलीपङ्क्षसह परिहार के समर्थन में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भादवामाता में जनसंभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए कंद्रीय मंत्री तोमर यह भूल गए कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह कभी प्रधानमंत्री नहीं रहे। उन्होंने अपने भाषण में दिग्विजयसिंह को प्रधानमंत्री संबोधित कर कहा कि उनके कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ। तोमर ने कहा कि पिछले चुनाव में उज्जैन संभाग से कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट आई थी। इस बार सभी सीटों पर कमल खिलेगा। जब भी चुनाव आते हैं कांग्रेस को महिलाओं, युवाओं और किसानों की याद आने लगती है। चुनाव से पहले कांग्रेसी सुंदर दिखने के लिए नए कपड़े सिलवाने लगते हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजयसिंह झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी थी। भाजपा शासन के 15 सालों में किसी भी किसान के एक भी सामान की कुर्की नहीं होने दी गई। सरकार ने किसानों के लिए अपना खजाना खोल दिया था। 32 हजार 700 करोड़ रुपए किसानों की जेब में डाले गए हैं। प्रदेश में 80 लाख किसान हैं। इनमें 20 लाख बड़े और 60 लाख छोटे किसान हैं। छोटे किसानों के लिए अब भाजपा ऐसी योजना लाई है जिससे उनकी आमदनी भी बढेंग़ी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विद्यार्थियों के लिए योजना लागू की है। इसमें प्रतिभाशाली बच्चों की 2 से लेकर 40 लाख रुपए तक की फीस प्रदेश सरकार भर रही है। इस योजना से 28 हजार युवा लाभांवित हुए हैं। मुझसे पूछा जाता है कि कांग्रेस एकजुट हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में भाजपा की क्या रणनीति है। मेरा कहना रहता है कि पिछले तीन चुनावों में कांगे्रस के ये ही नेता मैदान में थे। इन्होंने ही टिकट बांटे थे। फिर काहे कि चिंता। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सभा समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर में मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, विधानसभा प्रभारी राकेश भारद्वाज, सहप्रभारी संतोष चौपड़ा, जिला महामंत्री वीरेंद्र पाटीदार, जिलापंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, जनपद पंचायत नीमच जगदीश गुर्जर, नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, नीमच जनपद सदस्य सज्जनङ्क्षसह चौहान, नीमच जनपद उपाध्यक्ष माया नागदा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करणङ्क्षसह परमाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बापूसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र पाटीदार ने किया। आभार भादवामाता मंडल अध्यक्ष प्यारङ्क्षसह चुंडावत ने माना।

असंतुष्टों को साधने के लिए मंच पर किया आसीन
भादवामाता मंडल सौंधिया राजपूत बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। कुछ वर्ष पूर्व यहां बांध निर्माण को लेकर हुए विवाद के चलते करीब 130 ग्रामीणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे। आज भी वे ग्रामीण विधायक दिलीपसिंह परिहार से नाराज हैं। इसी के चलते सौंधिया समाज के प्रमुख, पूर्व विधायक खुमानसिंह शिवाजी के पुत्र और टिकट वितरण से नाराज चल रहे सज्जनसिंह चौहान को मंच पर स्थान दिया गया था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वसिंह चौहान की कार्यक्रम में उपस्थिति चर्चा का विषय रही। तोमर ने मंच से पूर्व विधायक खुमानसिंह शिवाजी की तारीफ की तो सज्जनसिंह चौहान ने मंच से हाथ जोड़कर उपस्थितजनों का अभिवादन स्वीकार किया। वे भी लम्बे समय से विधायक परिहार से नाराज चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री तोमर की सभा में आशा अनुरूप लोग नहीं पहुंचे। सुबह 10.30 बजे सभा प्रारंभ होना थी, लेकिन तोमर ही दोपहर 1.15 बजे के करीब वहां पहुंचे। बड़ी संख्या में नीमच से भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भादवामाता पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो