नीमच

यह क्या महिलाएं ही काट रही चोटियां…

नीमच. महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं भले ही पहेली बनी हों, लेकिन नीमच में वायरल हुए एक विडियो ने कुछ ओर ही बताया है।

नीमचAug 21, 2017 / 10:40 pm

bhuvanesh pandya

बाल कटवाती महिलाओं का विडियो से लिया गया चित्र।

एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी नीमच जिले में-
नीमच जिले में महिलाओं की चोटी कटने की अब तक १२ घटनाएं हो चुकी हैं। यह घटनाएं सर्वाधिक ७ घटनाएं नीमच में हुई हैं, जबकि शेष कुकड़ेश्वर क्षेत्र, नयागांव, खोर आदि स्थानों की हैं। घटनाओं में एक बात समान थी कि चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश होती और उन्हें या तो देवीदेवता के यहां या फिर अस्पताल ले जाया जाता। हालांकि पीडि़त महिलाओं की हालत अब ठीक है। इन घटनाओं की जांच के लिए नीमच में एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने महिला पुलिस की विशेष टीम लगाई गई थी। कटी चोटियों की फोरेंसिक जांच कराई गई, परिजनों और महिलाओं के बयान लिए गए।
विडियो में महिलाएं बोली बचने के लिए कटा रही बाल-
सोमवार को एक विडियो तेजी से सोश्यल मीडिया पर वायरल हुआ है। विडियो में कुछ महिलाएं मालवी बोली में बातें करती दिखी हैं। एक महिला ने बड़ी कैंची लेकर खुद अपने हाथ से बाल काट लिए। दूसरी महिला सफल नहीं हुई तो समीप बैठी एक बुजुर्ग महिला ने कैंची लेकर उसके बाल काटे और उसके बाद खुद के बाल भी काट लिए। इस प्रक्रिया में किसी भी महिला के माथे पर कोई शिकन नहीं थी वे बीच-बीच में हंसी ठिठोली करती भी दिखाई दे रही हैं। महिलाएं बातें कर रही थी कि बचाने के लिए बाल काटे जा रहे हैं कोई मारने के लिए थोड़े ही काटे जा रहे हैं। विडियो में एक बाइक दिखी है जिसके नंबरों से कयास लगाया जा रहा है मामला इस क्षेत्र का ही है।
चर्चा है कि डर से फैलाई जाती रही अफवाहें-
विडियो वायरल होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं चल पड़ी है। कुछ लोग बताते हैं पुराने जमाने में किसी के सिर पर कौआ बैठ जाता था तो अफवाह फैलाई जाती कि उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। ऐसा इसलिए किया जाता था कि उस पर कोई बुरा प्रभाव न हो। बताया जा रहा है कि इसी तरह चोटी काटकर यह अफवाह फैलाई जाती है कि अज्ञात ने चोटी काट ली। कहा यह भी जा रहा है कि सच बात बताने से नुकसान हो सकता है इस डर से अफवाहें फैलाई जाती है। हालांकि इन बातों का कोई प्रमाण अब तक सामने नहीं आया है।
जांच होगी विडियो की-
अब तक महिलाओं की चोटी कटने की जितनी भी घटनाएं जिले में हुई हैं उनकी जांच विशेष टीम कर रही है। ताजा मामले में जो विडियो सामने आया है वह मनासा उपखंड क्षेत्र का पता चला है। इसकी जांच के लिए संबंधित थाने को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा महिला पुलिस की टीम द्वारा भी जांच की जाएगी। कोई न कोई कारण तो सामने आएगा। – आरएस सगर, एएसपी नीमच

Home / Neemuch / यह क्या महिलाएं ही काट रही चोटियां…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.