scriptकनावटी जेल से चार कैदी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप | Four prisoners have fled from a jail in Neemuch district | Patrika News

कनावटी जेल से चार कैदी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

locationनीमचPublished: Jun 23, 2019 09:30:17 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन मुस्तैद हो गया है।

jail

कनावटी जेल से चार कैदी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

नीमच . मध्यप्रदेश के नीमच जिले में जेल प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। नीमच जिला मुख्यालय के नजदीक कनावटी जेल से देर रात 4 कैदी फरार हो गए। चारों कैदियों में 3 कैदी एनडीपीएस के और एक कैदी बलात्कार के आरोप में जेल में बंद थे। चारों कैदी रस्सी की मदद से दीवार फांदकर फरार हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन कैदियों के जेल से भागने में बाहरी लोगों ने मदद की। नीमच जिला जेल से चार कैदी रविवार सुबह भागने में कामयाब हो गए। पुलिस की सतर्कता और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1142631367680806913?ref_src=twsrc%5Etfw
कैदियों की तलाश के टीम मुस्तैद
जेल से कैदियों के फरार होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन मुस्‍तैद हो गया है। पुलिस फिलहाल फरार कैदियो की तलाश कर रही है।

फरार कैदियों के नाम
फरार कैदियों के नाम नार सिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा एनडीपीएस के आरोप में 10 साल की सजा। दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला 376 में 10 वर्ष की सजा। पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र 21 वर्ष निवासी। लेख राम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर। ये आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो