scriptSummer Crop Sowing: फसलों की बुआई 8 फीसदी बढ़ी, धान-मूंग के रकबे में इजाफा | summer crop sowing good news sowing of summer season crops increased by 8 percent area of paddy and moong also increased | Patrika News
राष्ट्रीय

Summer Crop Sowing: फसलों की बुआई 8 फीसदी बढ़ी, धान-मूंग के रकबे में इजाफा

समर सीजन की सबसे बड़ी फसल धान 19 अप्रैल तक 29.80 लाख हैक्टेयर में बोई जा चुकी है, जो पिछले साल के आंकड़े 27.41 लाख हैक्टेयर से 8.72% अधिक है। धान के साथ 11.44 लाख हैक्टेयर में मोटे अनाज बोए जा चुके हैं। जो पिछले साल से 8.75% ज्यादा है।

नई दिल्लीApr 20, 2024 / 07:55 am

Paritosh Shahi

बेहतर मानसून की उम्मीद में किसान इस साल समर सीजन की फसलों की खूब बुआई कर रहे हैं। धान, मूंग, मक्का, बाजरा और मूंगफली की बुआई में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक फसलों की बुआई का रकबा 8त्न से ज्यादा बढ़ा है। इन फसलों की बुआई खत्म होने कगार पर है। समर सीजन की सबसे बड़ी फसल धान 19 अप्रैल तक 29.80 लाख हैक्टेयर में बोई जा चुकी है, जो पिछले साल के आंकड़े 27.41 लाख हैक्टेयर से 8.72% अधिक है। धान के साथ 11.44 लाख हैक्टेयर में मोटे अनाज बोए जा चुके हैं। जो पिछले साल से 8.75% ज्यादा है। अब तक 9.88 लाख हैक्टेयर में तिलहन फसलों की बुआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 9.42 लाख हैक्टेयर में बोई गई कुल तिलहन फसलों से ज्यादा है। इसी तरह दलहन की बुआई का आंकड़ा 13.35 लाख हैक्टेयर रहा। इसका रकबा 9त्न बढ़ा है।

गेहूं का भंडार 16 साल के निचले स्तर पर

घरेलू सप्लाई बढ़ाने और कीमतों को कम करने के लिए भारत सरकार ने पिछले एक साल में रेकॉर्ड 100 लाख टन गेहूं बेचा है। इससे सरकारी गोदामों में गेहूं का भंडार 16 सालों में सबसे कम हो गया है। 1 अप्रेल, 2024 को सरकारी भंडार में गेहूं का बफर स्टॉक केवल 75 लाख टन रह गया, जो पिछले साल के 83.5 लाख टन से कम है। पिछले 10 वर्ष में 1 अप्रेल को औसत गेहूं भंडार 160.7 लाख टन रहा। स्टॉक कम होने के बावजूद सरकार ने अभी तक गेहूं आयात पर लगने वाले 40त्न टैक्स को कम नहीं किया है और न ही रूस जैसे देशों से सीधे गेहूं खरीदने का फैसला किया है। इस साल सरकार ने किसानों से 320 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है।

किन फसलों की कितनी हुई बुआई

फसल रकबा इजाफा
धान 29.80 8.7%
मक्का 6.33 8.6%
बाजरा 4.61 5.7%
मूंग 10.36 10%
उड़द 2.76 8.7%
मूंगफली 4.58 3.6%
तिल 4.74 6.3%
सूरजमुखी 0.33 1.7%
(रकबा लाख हैक्टेयर में)

Home / National News / Summer Crop Sowing: फसलों की बुआई 8 फीसदी बढ़ी, धान-मूंग के रकबे में इजाफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो