scriptShashi Tharoor Exclusive: ‘दक्षिण भारत में हम क्लीन स्वीप करेंगे, BJP का वोटर असंतुष्ट’- शशि थरूर | Shashi Tharoor Interview Congress will clean sweep in South India, BJP will lose Lok sabha elections | Patrika News
राष्ट्रीय

Shashi Tharoor Exclusive: ‘दक्षिण भारत में हम क्लीन स्वीप करेंगे, BJP का वोटर असंतुष्ट’- शशि थरूर

Shashi Tharoor Exclusive Interview: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, ‘भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत, हिन्दी भाषी राज्यों में कांग्रेस अच्छा करेगी, भाजपा को औरंगजेब, 2047 की नहीं बल्कि वर्तमान की बात करनी चाहिए।’

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 07:51 am

Akash Sharma

Shashi Tharoor Exclusive Interview
Shashi Tharoor Exclusive Interview: केरल की हाई प्रोफाइल तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चौथी बार बाजी लगाई है। 2009 से अब तक यहां पर तीन बार उनकी जीत हो चुकी है। इस बार उनके सामने केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर हैं। वे खुद की जीत के साथ-साथ कांग्रेस व इंडिया अलायंस की जीत को लेकर भी खूब आश्वस्त दिखते हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस गठबंधन दक्षिण भारत में स्वीप कर रहा है वहीं हिन्दी हार्टलैण्ड में भी कांग्रेस को अच्छी सीटें मिलेंगी। लंदन में जन्मे, करीब तीन दशकों तक संयुक्त राष्ट्र (यूएन) व उसके अंडर सेक्रेटरी जनरल के रूप में काम कर चुके और साहित्य अकादमी पुरस्कार जीते चुके थरूर से पत्रिका के संपादकीय प्रभारी उदय पटेल ने रविवार को अहमदाबाद में उनसे लोकसभा चुनाव को लेकर कई सारे मुद्दों पर बातचीत की। पेश है बातचीत के कुछ अंश:

सवाल: देश में दो चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। आपका क्या एसेसमेंट है?

जवाब: एसेसमेंट तो काफी अच्छा व पॉजिटिव है। पहले दो चरणों के चुनाव से दो-तीन बहुत अच्छे संकेत हैं। एक तो दक्षिण भारत में हम स्वीप कर रहे हैं। दूसरी बार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे हिन्दी भाषी राज्यों में हमारे लिए बहुत समर्थन है। भाजपा के कोर वोटर बूथ तक गए ही नहीं। उन्हें लगा कि 400 पार का स्लोगन ज्यादा हो गया है इसलिए यह सोचकर वे घर में बैठे रहे। मुझे लग रहा है कि भाजपा का कोर वोटर असंतुष्ट है जैसे कि जनता असंतुष्ट है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद लोगों को सोचने का अवसर मिला है कि देश में सरकार की जिम्मेदारी क्या है? हर साल दो करोड़ रोजगार देने वाले थे जो नहीं दिए। किसानों की इनकम डबल करेंगे, लेकिन वह दस फीसदी भी नहीं हुई। भाजपा के लिए हर इकॉनोमिक इंडिकेटर नेगेटिव है। लोगों की जेब में पैसा नहीं है।
Shashi Tharoor Interview Patrika

सवाल: भाजपा कांग्रेस पर संविधान बदलने का आरोप लगा रही है? आप क्या कहेंगे।

जवाब: मुझे लग रहा है कि भाजपा काफी डिस्टर्ब हो चुकी है। भाजपा पूरी तरह डिस्पेरेट हो गई है। ऐसी कोई बात कांग्रेस के मनिफेस्टो में नहीं लिखी है। मैं खुद मेनिफेस्टो कमिटी का हिस्सा रहा हूं। पूरी कमिटी में 12-13 लोग थे। हमने कई मीटिंग में हिस्सा लिया। लेकिन इस बारे में कोई चर्चा तक नहीं हुई। भाजपा लोगों को डरा कर चुनाव जीतना चाहती है। क्या आप डर व भय के देश में रहना चाहते हैं या आशा व उम्मीद के देश में रखना चाहते हैं।

सवाल: चुनावों में पाकिस्तान तक आ गया है, क्या कहना चाहेंगे?

जवाब: पाकिस्तान से हमें क्या लेना-देना है। भाजपा को आज के बारे में बात करनी चाहिए, न कि औरंगजेब और 2047 के बारे में बोलना चाहिए। आज के बारे में वे कुछ नहीं बोल रहे हैं। चुनाव को लेकर किसी भी देश के लोग हमारे देश के बारे में कह सकते हैं। इसे विषय बनाना सही नहीं है। मुझे बुरा लग रहा है कि हमारी राजनीति इस स्तर तक पहुंच गई है।
Shashi Tharoor Exclusive Interview Patrika

सवाल: गुजरात में प्रियंका व राहुल गांधी की सभा हो चुकी है। कांग्रेस को यहां से क्या उम्मीद है?

जवाब: ये तो प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का स्टेट है। वे यहां के बारे में ज्यादा जानते हैं। हालांकि कांग्रेस ने गुजरात को कभी राइट ऑफ नहीं किया। इतना जरूर है कि पिछले दो बार से इस बार बेहतर परिणाम आएंगे। आंकड़ा 26-0 तो नहीं होगा। प्रियंका-राहुल गांधी की जिम्मेदारी पूरे देश में है। उनकी चुनावी सभा के लिए देश भर में डिमांड है। कांग्रेस जहां लड़ सकती थी वहां चुनाव लड़ रही है। पिछली बार भाजपा ने छह राज्यों में क्लीन स्वीप किया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हरियाणा में हम 5-7 सीटें जीतेंगे। राजस्थान में भी 5-6 सीटों पर जीत होगी। हिन्दी भाषी राज्यों में कांग्रेस अच्छा करेगी। इस बार भाजपा को बहुमत नहीं मिलने वाला है।

सवाल: लिटरेरी वर्क कैसा चल रहा है आपका?

जवाब: मुझे लिखना तो बहुत पसंद है। राजनीति करने के बाद जो कुछ समय मिलता है तो फिर मैं लिखने के काम में लग जाता हूं। आगामी सितम्बर महीने में मेरी एक किताब आ रही है जिसका नाम है वंडरलैण्ड ऑफ वर्ड्स। यह भाषा व शब्दों के इस्तेमाल के बारे में किताब है। लोगों को पढ़ने में मजा आएगा।

Hindi News/ National News / Shashi Tharoor Exclusive: ‘दक्षिण भारत में हम क्लीन स्वीप करेंगे, BJP का वोटर असंतुष्ट’- शशि थरूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो