scriptपॉड टैक्सी क्या है? नोएडा के बाद मुंबई में होगा शुभारंभ! | Patrika News
राष्ट्रीय

पॉड टैक्सी क्या है? नोएडा के बाद मुंबई में होगा शुभारंभ!

5 Photos
2 months ago
1/5

महाराष्ट्र सरकार ने पॉड टैक्सी सर्विस मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में चलाने की घोषणा की है। पॉड टैक्सी एक नया और अत्याधुनिक परिवहन साधन है, जो भविष्य में सार्वजनिक परिवहन के अनुभव को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखता है। यह भी पढ़े-मुंबई में चलेगी पॉड टैक्सी, ट्राफिक होगी छूमंतर! जानें- किराया और रूट

2/5

पॉड टैक्सी एक स्वचालित, इलेक्ट्रिक वाहन है जो बिना ड्राइवर के चलती है और यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाती है।

3/5

यह पूरी तरह से स्वचालित है, जिसके लिए ड्राइवर की आवश्यकता नहीं होती है। पॉड टैक्सी बिना किसी ट्रैफिक में अटके 50 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चल सकती है। इससे यात्रा का समय कम होता है और लोगों का समय बचाता है।

4/5

यह बिजली से चलती है, जिसके कारण यह प्रदूषण मुक्त है। यह यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। साथ ही अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होती है, दुर्घटनाओं की संभावना को कम करती है।

5/5

भारत में पॉड टैक्सी अभी शुरुआती चरण में है। अभी तक केवल दो शहरों नोएडा और मुंबई में पॉड टैक्सी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। नोएडा में पॉड टैक्सी जेवर एयरपोर्ट को फिल्म सिटी से जोड़ेगी। मुंबई में बीकेसी में चलेगी। मुंबई में पॉड टैक्सी से सफर की लागत 21 रुपये प्रति किमी हो सकती है।

loksabha entry point
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.