scriptSex Scandal के चलते प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, इन बड़े नेताओं का भी कैरियर हुआ बर्बाद | Most popular Sex Scandal of india politicians whose careers were ruined due to their sexual act | Patrika News
राष्ट्रीय

Sex Scandal के चलते प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, इन बड़े नेताओं का भी कैरियर हुआ बर्बाद

भारतीय राजनेताओं के यौन उत्पीड़न के वीडियो कई बार सामने आ चुके हैं। बीजेपी, कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को इस्तीफा देने से लेकर पार्टी से निष्कासन तक झेलना पड़ा है। कुछ मामलों में नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई है

नई दिल्लीMay 07, 2024 / 06:58 pm

स्वतंत्र मिश्र

Most famous Indian Politicians Sex Scandal: जनता दल (JDS) सांसद प्रज्वल रेवन्ना सेक्स कांड (Prajwal Revanna) से इस समय चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। रेवन्ना पर कई सालों तक महिलाओं का शोषण करने और उनके वीडियो बनाने का आरोप है। उनपर करीब 300 से लेकर 400 महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। रेवन्ना ने इन महिलाओं का ना सिर्फ यौन ​शोषण किया, बल्कि उनके वीडियो क्लिप भी बनाए। ऐसे करीब 3000 वीडियो क्लिप सामने आए। कर्नाटक सरकार ने आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर यौन उत्पीड़न को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हालांकि भारतीय राजनेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न या यौन शोषण या सेक्स वीडियो के वायरल होने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई राजनेताओं पर यौन संबंधों के लिए अपने पद का इस्तेमाल करने का आरोप लग चुका है। आइए राजनीति की काल कोठरी में और किन बड़े राजनेताओं के नाम अबतक सामने आ चुके हैं।

ND Tiwari: राजभवन में सेक्स का वीडियो हुआ था वायरल

ND Tiwari Sex video with three girls in Andhra Pradesh Raj bhavan: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त ​तिवारी (ND Tiwari) का वर्ष 2009 में एक सेक्स वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह खुद से बहुत छोटी उम्र की लड़की के साथ सेक्सुअल एक्ट करते हुए देखे गए थे। यह बताया गया था कि यह वीडियो राजभवन का था। उस समय कांग्रेस नेता एन डी तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हुआ करते थे। वीडियो को लेकर काफी छीछालेदारी हुई तो उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। एक तेलुगु चैनल ने एनडी तिवारी से जुड़ा यह वीडियो जारी किया था। इस घटना के वक्त तिवारी की उम्र 86 साल थी।
राघवजी का सेक्स सीडी कांड, नौकर का साालों तक करते रहे उत्पीड़न

Raghavji sex CD Scandal: इस कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके राघवजी का भी नाम आया था। वर्ष 2023 में उनकी घरेलू सहायक राजकुमार डांगी ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। राजकुमार ने अपने एफआईआर में कहा था कि उनका करीब साढ़े तीन साल से ज्यादा समय से उत्पीड़न हो रहा था। राजकुमार के अनुसार राघवजी ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था। उनसे जुड़ा सेक्स वीडियो सीडी के चर्चा में आने और एफआईआर दर्ज होते ही वे लापता हो गए थे। राजकुमार ने अपने साथ हुए इस अत्याचार से जुड़ी घटनाओं के 22 सीडी तैयार किए थे। एक सीडी में राघवजी रेवांचल एक्सप्रेस में राजकुमार के साथ कुकृत्य दिखे थे। बहुत गहन खोजबीन के बाद पुराना भोपाल में उनके रिश्तेदार के अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया जा सका था। वह तब 79 वर्ष के हो चुके थे। इस कांड में काफी फजीहत होने के बाद उनसे इस्तीफा लिया गया था और पार्टी से भी बर्खास्त किया गया था।

Ramesh Jarkiholi का भी सीडी सुर्ख्यिों में आया था

Ramesh Jarkiholi Sex CD Scandal: वर्ष 2021 में कर्नाटक के पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली से जुड़ी एक सीडी सुर्खियों में आया था। इस सीडी में उन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। सीडी को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कलहल्ली ने मीडिया के समक्ष जारी किया था। वीडियो क्लिप में यह देखा गया था कि महिला को मंत्री ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी की पेशकश के साथ लुभाया था। कार्यकर्ता ने कहा कि महिला के परिवार ने उनसे पिछले सप्ताह न्याय दिलाने की बात की थी।

HY Meti का भी सेक्स वीडियो आया था सामने

H Y Meti Sex Scandal: कर्नाटक के तत्कालीन आबकारी मंत्री एचवाई मेती से जुड़ा सेक्स स्कैंडल 2016 में सामने आया। इसके बाद उनसे इस्तीफा लिया गया। वीडियो में दिखाई गई महिला 26 साल की एक फिजियोथेरेपिस्ट है जो राज्य के स्वास्थ्य विभाग में काम करती है। वह किसी मामले में मंत्री जी से मदद मांगने के लिए गेस्ट हाउस में मिलने गई थी और मंत्री जी उसे देखकर खुद पर काबू नहीं रख सके। मेती की उम्र तब 71 साल थी।

विधानसभा के अंदर ही पोर्न देखते पाए गए थे दो मंत्री

Laxman Savadi and C C Patil was watching Porn Clip in Karnataka Vidhansabha: वर्ष 2012 में कर्नाटक विधानसभा में उत्तरी कर्नाटक के एक शहर में पाकिस्तानी झंडा फहराने के मुद्दे पर सदन में हंगामा मचा हुआ था तब सदानंद गौड़ा सरकार के दो मंत्री लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) और सीसी पाटिल (C C Patil) विधानसभा में बैठकर एक मोबाइल फोन पर पोर्न क्लिप (Porn Clip) देखते हुए पाए गए थे। दोनों ही मंत्रियों को बाद में इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा गुजरात के विधायकों को भी आपत्तिजनक क्लिप देखते हुए पाया गया था। आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का भी एक सेक्सुअल वीडियो वायरल हुआ था और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हें मंत्री पद से हटाना पड़ा था।

Hindi News/ National News / Sex Scandal के चलते प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, इन बड़े नेताओं का भी कैरियर हुआ बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो