इन देशों में चल रहा खेल
क्लगक्लग के को-फाउंडर कल्याण कुमार ने कहा कि भारत नकली फॉलोअर्स का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता और खरीदार है। यह खेल ब्राजील और इंडोनेशिया में भी चल रहा है। रूस और तुर्की से भी फर्जी फॉलोअर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए एआइ व अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष प्रभावशाली लोगों के भी 40 से 50 फीसदी फर्जी फॉलोअर्स है। इंडोनेशिया में 19 प्रतिशत इंस्टाग्राम फॉलोअर्स संदिग्ध हैं।
8 से 10 रुपए में बिक रहे फॉलोअर्स
रिपोर्ट के मुताबिक 1,000 नकली फॉलोअर्स खरीदने के लिए महज 8 से 10 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। इंस्टाग्राम पर प्रति 1,000 फॉलोअर्स के लिए 50 रुपए तक लिए जा सकते हैं। भारत में प्रभावशाली लोग भी नकली फॉलोअर्स खरीद रही हैं।