scriptमुंबई-आगरा हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण दुर्घटना, मौके पर ही चार की मौत 35 घायल | Patrika News
राष्ट्रीय

मुंबई-आगरा हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण दुर्घटना, मौके पर ही चार की मौत 35 घायल

महाराष्ट्र के नाशिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राज्य परिवहन की एक बस एक ट्रक से टकरा गई है। इसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई है और अन्य 35 लोग घायल हो हैं। इसमें नौ लोगों की स्थिति बेहदत गंभीर है।

नई दिल्लीApr 30, 2024 / 07:16 pm

Anand Mani Tripathi

महाराष्ट्र के नाशिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राज्य परिवहन की एक बस एक ट्रक से टकरा गई है। इसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई है और अन्य 35 लोग घायल हो हैं। इसमें नौ लोगों की स्थिति बेहदत गंभीर है। सड़क दुर्घटना में मरने वालों में 2 पुरुष, एक महिला और एक 14 वर्षीय लड़का शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस जलगांव जिले के भुसावल से नाशिक शहर जा रही थी। बताया जाता है कि यह दुर्घटना तब हुई, जब बस के चालक ने राजमार्ग पर एक मालवाहक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।
अधिकारी ने कहा, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एसटी बस का बायां अगला हिस्सा आधे से ज्यादा कुचल गया और टक्कर से अलग हो गया, जिससे वहां बैठे कई यात्री फंस गए।स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को मदद के लिए बुलाया गया। घायल यात्रियों को चंदवाड़ सरकारी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां 9 पीड़ितों की हालत गंभीर बताई गई है।

Hindi News/ National News / मुंबई-आगरा हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण दुर्घटना, मौके पर ही चार की मौत 35 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो