scriptगगनयान के एयर ड्रॉप मॉड्यूल का अगले सप्ताह परीक्षण, यहां गिराया जाएगा मॉड्यूल | Gaganyaan air drop module to be tested next week, module to fall in Bay of Bengal | Patrika News
राष्ट्रीय

गगनयान के एयर ड्रॉप मॉड्यूल का अगले सप्ताह परीक्षण, यहां गिराया जाएगा मॉड्यूल

Gaganyaan : इसरो अगले सप्ताह गगनयान मिशन के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने करने जा रहा है। गगनयान मिशन के क्रू-मॉड्यूल के लिए एकीकृत एयर-ड्रॉप परीक्षण करेगा।

नई दिल्लीApr 28, 2024 / 08:29 am

Shaitan Prajapat

Gaganyaan : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले सप्ताह गगनयान मिशन के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने करने जा रहा है। इसरो गगनयान मिशन के क्रू-मॉड्यूल के लिए एकीकृत एयर-ड्रॉप परीक्षण करेगा। इसरो के सूत्रों ने बताया कि पहले यह परीक्षण इसी सप्ताह किए जाने वाला था लेकिन अब इसे अगले सप्ताह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया जाएगा।

मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयारी

यह परीक्षण भारत की महत्वाकांक्षी मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयारी का हिस्सा है। इस परीक्षण के तहत अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किए गए क्रू मॉड्यूल को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लगभग 3.5 से 4 किलोमीटर की ऊंचाई से बंगाल की खाड़ी में गिराया जाएगा।

पैराशूट प्रणाली और गगनयान कैप्सूल की सुरक्षा का आकलन

इससे दौरान पैराशूट प्रणाली की कार्यक्षमता और गगनयान कैप्सूल की सुरक्षा का आकलन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि परीक्षण की अंतिम तारीख फिलहाल तय नहीं है। यह मौसम पर निर्भर करेगी।

Home / National News / गगनयान के एयर ड्रॉप मॉड्यूल का अगले सप्ताह परीक्षण, यहां गिराया जाएगा मॉड्यूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो