scriptयूपी, बिहार, राजस्थान में पहले जैसा नहीं होगा भाजपा का प्रदर्शन: ममता | Patrika News
राष्ट्रीय

यूपी, बिहार, राजस्थान में पहले जैसा नहीं होगा भाजपा का प्रदर्शन: ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया कि मैं मिट्टी की बात सुनकर बोल रही हूं, पिछली बार भाजपा को 543 में से 303 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में उसे पहले जितनी सीटें नहीं मिलेंगी।

कोलकाताApr 25, 2024 / 07:49 pm

Rabindra Rai

BJP's performance in UP, Bihar, Rajasthan will not be like before: Mamata

BJP’s performance in UP, Bihar, Rajasthan will not be like before: Mamata

दक्षिण भारत में भी भगवा पार्टी नहीं कर सकेगी बेहतर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया कि मैं मिट्टी की बात सुनकर बोल रही हूं, पिछली बार भाजपा को 543 में से 303 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में उसे पहले जितनी सीटें नहीं मिलेंगी। दक्षिण भारत में भी भगवा पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकेगी। सीएम ने देश भर में भीषण गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जाने पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आम चुनाव का कार्यक्रम भाजपा को संतुष्ट करने के लिए बनाया गया है।

लोगों से पानी बर्बाद न करने की अपील

बोलपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार असित मल के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि पहले चुनाव प्रक्रिया 2 या 3 मई तक समाप्त हो जाती थी, लेकिन इस साल गंभीर मौसमी स्थितियों के बीच उन्होंने इसे तीन महीने तक खींच दिया है। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने भाजपा को संतुष्ट करने के लिए तीन महीने के लिए चुनाव की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। सीएम ने लोगों से पानी बर्बाद न करने की अपील की क्योंकि राज्य के कई इलाके जल संकट का सामना कर रहे हैं।

दावा, कुछ और है जमीनी हकीकत

ममता ने दावा किया कि भाजपा इस बार 400 पार का नारा लगा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इस बार उसे देश भर में उतनी भी लोकसभा सीटें नहीं आएंगी, जितनी सीटें उसने 2019 के लोकसभा में जीती थी। पार्टी 2024 में अपनी 2019 की जीत को दोहराई नहीं पाएगी, बल्कि पिछले बार की तुलना में उसकी सीटें कम होंगी।

शीघ्र हस्तक्षेप करे आयोग: अधीर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग से शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार को पत्र लिखा है। मुख्य चुनाव आयुक्त को लिए गए अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस से जुड़े व्यक्तियों को झूठे और तुच्छ आरोपों में फंसाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर विराम लगाएं। मैं इसे आपके संज्ञान में लाने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। मैं आप से इस घोर कृत्यों को समाप्त करने के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहा हूं।

Home / National News / यूपी, बिहार, राजस्थान में पहले जैसा नहीं होगा भाजपा का प्रदर्शन: ममता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो