scriptजगह जगह हो रहा अखंड रामायण पाठ, संगीतमय सुंदरकांड पाठों की श्रंखला जारी | A series of unbroken Ramayana recitals, musical Sundarkand recitals ar | Patrika News

जगह जगह हो रहा अखंड रामायण पाठ, संगीतमय सुंदरकांड पाठों की श्रंखला जारी

locationनरसिंहपुरPublished: Aug 09, 2019 10:58:22 pm

Submitted by:

ajay khare

श्रावण मास के दौरान समूचा क्षेत्र धार्मिक आयोजनों में संलग्न बना हुआ है। भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन के साथ प्रतिदिन अभिषेक कार्यक्रम जारी है।

तेंदूखेड़ा.श्रावण मास के दौरान समूचा क्षेत्र धार्मिक आयोजनों में संलग्न बना हुआ है। भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन के साथ प्रतिदिन अभिषेक कार्यक्रम जारी है। घरों घर अखंड रामायण पाठ मास परायण एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ भजन इत्यादि कार्यक्रम जारी रहने से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। नगर में चल रहे संगीतमय सुंदरकांड की श्रंखला इन दिनों सराहना के साथ जनचर्चा का केन्द्र बनी हुई है। रात्रि 9 बजते ही युवा श्रोता निर्धारित स्थानों पर पहुंचने लगते हंै एवं भक्ति रस में मंत्र मुग्ध होकर संगीतमय आयोजन में पाठ करते हुये दिखाई देते हैं। पाठ के उपरंात भजन इत्यादि कार्यक्रम के दौरान देररात्रि तक आध्यात्मिक आनंद का लाभ लेते हंै।
अब सुंदरकांडों के दौरान मनाये जा रहे जन्मदिन
नगर में धार्मिक वातावरण के साथ संगीतमय सुंदरकांड के आयोजनों के बीच श्रोता श्रद्धालुओं में अपने अपने परिजनों के जन्मदिन पर आयोजन कराये जाने की होड़ सी मची हुई है। श्रद्धालु देव स्थलों पर पहुंचकर अपने बच्चों के जन्मदिन समारोह सुंदरकांड के आयेाजन के साथ समारोहपूर्वक मना रहे हैं। एक-एक दिन में तीन-तीन चार-चार एक साथ केक काटे जाने के साथ वैदिक परम्परा के अनुसार पूजन अर्चन कर संगीतमय आयोजन किये जा रहे हंै।

ट्रेंडिंग वीडियो