scriptमहिलाओं ने PM मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली- सरकार हमें हमारा हक दें… | CG Lok Sabha: Congress womens protest againt Modi govt | Patrika News

महिलाओं ने PM मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली- सरकार हमें हमारा हक दें…

locationनारायणपुरPublished: Jan 20, 2019 03:27:27 pm

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमल झज्ज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के विकास के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं

CG news

महिलाओं ने PM मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली- सरकार हमें हमारा हक दें…

नारायणपुर/जगदलपुर. लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को संजय मार्केट में जुटे महिला कांग्रेसियों ने हमारा हक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के जरिए महिला आरक्षण, महिला सम्मान और महिला सुरक्षा के लिए विशेष पहल व कानून बनाने की मांग की प्रधानमंत्री मोदी से की।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमल झज्ज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के विकास के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन एक भी अपने वादों पर खरे नहीं उतरे है। वादे करते हुए पूरे साल गुजरने को हो है ऐसे में महिलाओं के आरक्षण 33 करें। अगर ऐसे नहीं करते हैं तो अपनी हार स्वीकार कर लें।

ये रहे मौजूद
इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक रेखचंद जैन, महापौर जतीन जायसवाल, सुषमा कश्यप, रुकमणी कर्मा, जया ध्रुव, सफिरा साहू सुषमा सुता, ज्ञानेश्वरी जाधव, मीता श्रीवास्तव, शोभा, गायत्री, मगराज, रेखा सिंह , शायर खान, रेखा मसीही, उमा, जाहिदा, ममता शर्मा, मनोहर लुनिया, यशवर्धन राव, राजेश चौधरी, जावेद खान, सूरज कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो