script

MP ELECTION 2018 : ध्यान नहीं दे रहे जनप्रतिनिधि, गड्ढों से पटी है इस शहर की प्रमुख सड़क

locationनागदाPublished: Nov 18, 2018 11:23:02 am

Submitted by:

Lalit Saxena

कहने को शहर विकास पर करोड़ों रुपए खर्च हुए, लेकिन इन विकास के कार्यों से नगर का मुख्य मार्ग आज तक अछूता है।

patrika

कहने को शहर विकास पर करोड़ों रुपए खर्च हुए, लेकिन इन विकास के कार्यों से नगर का मुख्य मार्ग आज तक अछूता है।

राजेंद्र अग्रवाल. बडऩगर
कहने को शहर विकास पर करोड़ों रुपए खर्च हुए, लेकिन इन विकास के कार्यों से नगर का मुख्य मार्ग आज तक अछूता है। जब कोई व्यक्ति बाहर से नगर में प्रवेष करता है तो उसे हजारों गड्ढे वाले मार्ग से गुजरना पड़ता है। ऐसे में उसे यह समझ नहीं आता की सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। यही नहीं मार्ग पर सौंदर्यीकरण जैसा कुछ भी दिखाई नहीं देता और नूरिया खाल आते गंदगी का अंबार नजर आने लगता है। पुलिया की चौड़ाई इतनी कम है कि अगर सामने के छोर से कोई चौपहिया आ रहा है तो इस छोर पर ही उसके निकलने का इंतजार करना होता है।
पत्रिका ने नगर के करीब दो किमी लंबे मुख्य मार्ग तेजाजी चौक से तहसील तिराहे तक का जायजा लिया और कैमरे में जर्जर सड़क, नूरिया खाल पर फैली गंदगी और संकरी व जर्जर पुलिया को कैमरे में कैद किया। लोगों ने बताया इस दो किमी मुख्य मार्ग पर हजारों गड्ढे हैं। 10 वर्षों में इस पर दर्जनों बार लाखों रुपए की गिट्टी व रेत डालकर पैचवर्क किया गया जो कुछ ही दिनों में उखड़ जाता है।
पुलिया के नीचे गंदगी का अंबार
मुखिया मार्ग पर नूरिया खाल की पुलिया है। यहां गंदगी का अंबार है। पूरे शहर का कचरा व नॉनवेज की दुकान चलाने वाले सारी गंदगी यहीं डाल जाते हैं। यही गंदगी सडऩे पर बदबू फैलाती है। दूसरी परेशानी पुलिया की चौड़ाई कम होने की है। इस कारण यहां हमेशा हादसे होते हैं। पुलिया वर्षों पुनानी व जर्जर है। इसके दूसरे छोर से यदि कोई चारपहिया आ रहा हो तो दूसरी ओर वाहनों की कतार लग जाती है।
07 जुलाई 2012 को नगर के युवा आशीष आचार्य बाइक से इस पुलिया से निकल रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से पुलिया पर बनी रेलिंग में दब गए और उनकी मौत हो गई। इसके अलावा भी एक अन्य हादसे में एक की मौत व एक गंभीर घायल हो चुका है।
यह परेशानी बताई लोगों ने
10 वर्षों से नगर का मुख्य मार्ग जर्जर पड़ा है। बारिश के समय में तो यह समस्या ज्यादा हो जाती है। मार्ग पर रहने वाले व निकलने अत्यधिक परेशान हैं। मार्ग खराब होने के कारण दुर्घटनाएं होना आम बात है।
एमएल यादव, अभिभाषक
मुख्य मार्ग पर बनी नूरिया खाल पुलिया के समीप गुरुकृपा मोटर गैरेज संचालक ने बताया पुलिया के आस-पास गंदगी का अंबार है। इससे बदबू बनी रहती है और बीमारी फैलने का डर भी रहता है। नॉनवेज दुकान संचालक जानवरों के अवशेष यहां डाल जाते हैं।
प्रकाष राथलिया
मुख्य मार्ग पर स्थित नूरिया खाल की पुलिया वषों पुरानी है। इसकी चौड़ाई अत्यधिक कम है। इस कारण यहा हादसे होते हैं। 6 वर्ष मेरे बड़े भाई आशीष आचार्य की भी मौत हो चुकी है। उसके बाद भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिया से एक समय में एक ही चौपहिया गुजर सकता है।
तरुण आचार्य
नगर का मुख्य मार्ग अत्यधिक जर्जर हो गया है। मैं रोज मित्रों के साथ इस मार्ग से घूमने जाता हूं। मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि पैदल चलने में भी परेशानी आती है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार होते हैं।
पवन जैन
कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी बोले-करेंगे मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण
कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवाल एवं भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने पत्रिका से चर्चा में कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग की सड़क सीमेंट-कांक्रीट की बनवाएंगे। नूरिया खाल पुलिया का चौड़ीकरण अतिआवश्य है। इसका चौड़ीकरण कर मोड़ खत्म होना चाहिए, जिससे दुर्घटनाएं नहीं हों। मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो