scriptमहिला मण्डल ने मनाया फागोत्सव | Mahila Mandal celebrated fagotsav | Patrika News
नागौर

महिला मण्डल ने मनाया फागोत्सव

फागोत्सव मनाया

नागौरMar 14, 2019 / 07:14 pm

Pratap Singh Soni

borawar News

borawar News

बोरावड़ . कस्बे के नया बाजार स्थित वीर हनुमान मन्दिर में गुरुवार को महिला मण्डल के तत्वावधान में फागोत्सव मनाया गया। मन्दिर के पुजारी मयंक दाधीच ने भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया। इस दौरान महिलाओं ने समूह बनाकर होली खेलालां आपां गिरधर गोपाल सूं.., कैसे आऊं रे सांवरियां म्हारो गुजर.., होली आई रे फूल्यां की झोळी झरमटियों…, रंग मत डाले रे सांवरियां.., बाजरा की रोटी खाले श्याम तू चूरमा न भूल जावेला.., केसे खेलूं म सांवरियां संग होली.., होली खेलां लां आपा गिरधर गोपाल.., सांवरिया म्हाने होली खेलण री मन मे आवे.., आज ब्रज में होली रे रसिया.., ओढ़ चुनर म तो गई सतसंग में,सांवरियों रंगी र म्हाने गैरा-गैरा रंग में सहित फागोत्सव से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दी। शाम को महिला मण्डल की शान्तिदेवी अग्रवाल, ज्योति जोशी, आरती दाधीच, मन्नपूर्णा, सरिता दीपा, चन्द्रकला जोशी, चन्दा जोशी, संजू सिंघल, खुशबू सिंघल, मंजू मोदी, ऋचा मोदी, सुनिता मोदी, मुन्नी, कल्पना, सावित्री, सुमित्रा, लीलादेवी, नैनी, सन्तोष सहित महिला मण्डल ने एक दूसरे के गुलाल लगाया तथा ढोलक की थाप पर नृत्य किया।

Home / Nagaur / महिला मण्डल ने मनाया फागोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो