script‘सभी जीवों के प्रति रखें दया भाव’ | 'Keep compassion for all the living beings' | Patrika News

‘सभी जीवों के प्रति रखें दया भाव’

locationनागौरPublished: Nov 12, 2018 09:15:59 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

मोकलपुर में हो रही गौ कथा

Merta News

Merta News

मेड़ता सिटी/मोकलपुर. समीपस्थ मोकलपुर गांव स्थित श्री कृष्ण गौ शाला में 15 नवम्बर तक होने वाली 7 दिवसीय गौ कथा के चौथे दिन कथा वाचक हल्दी घाटी की गोपाल दीदी ने कहा कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। गाय को मां के समान समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सभी जीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। मनुष्य जिस प्रकार अपने परिवार, माता-पिता की सेवा करता है, उसी प्रकार गौ सेवा भी करे। प्रत्येक घर में एक गाय हो। घर में गाय होने पर सुख-समृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा का बहुत बड़ा महत्व है। मनुष्य को हमेशा सद्कार्य करते हुए सेवा के कार्य करने चाहिए। मनुष्य को प्रभु की भक्ति और अच्छे कार्य करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। ईश्वर की भक्ति से ही मनुष्य जीवन का कल्याण संभव है। गौ कथा के दौरान ग्रामीण गौ सेवा के लिए आगे आए। इस दौरान ग्रामीण धर्माराम पुत्र झूमरराम सांखला, दुर्गाराम लटियाल, मीस्साराम माली, दिलीप कुमार विनोद कुमार पारीक, रामचंद्र लटियाल ने गौसेवा के लिए सहयोग किया। इस दौरान गौशाला समिति अध्यक्ष दुर्गाराम जांगिड़, सुरेंद्र लटियाल, मांगीलाल, बलदेवराम, रामनिवास बेड़ा, अमराराम, सुमेर सिंह, विक्रम सिंह, महेन्द्र सेन, कुलदीप पारीक, रामाकिशन बांता, हेमाराम बेड़ा सहित अतिथियों ने कथा वाचक के सान्निध्य में गौशाला के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो