scriptकथा में बताया गौ सेवा का महत्व | Importance of Cow's Service in the Story | Patrika News

कथा में बताया गौ सेवा का महत्व

locationनागौरPublished: Nov 13, 2018 06:30:23 pm

Submitted by:

Pratap Singh Soni

https://www.patrika.com/nagaur-news/

Merta City News

मेड़ता सिटी. गौ कथा के दौरान समिति अध्यक्ष का सम्मान करते सदस्य व ग्रामीण।

– मोकलपुर में चल रही गौ कथा
मेड़ता सिटी/मोकलपुर. समीपस्थ मोकलपुर गांव स्थित श्री कृष्ण गौ शाला में सात दिवसीय गौ कथा में मंगलवार को कथा वाचक हल्दी घाटी की गोपाल दीदी ने कहा कि माता-पिता और गौ माता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा का विशिष्ठ महत्व है। गौ मूत्र और गोबर दोनों ही शुद्ध माने जाते हैं। गौ मूत्र से कई तरह की व्याधियां दूर हो जाती है। जिस घर में गाय का वास होता है या जिस घर में गौ पालन होता है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा जीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। भलाई के कार्य करते हुए ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। इस दौरान गौ शाला परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। गौ कथा के दौरान धर्माराम सांखला, सुरेन्द्र लटियाल, मांगीलाल, बलदेवराम, रामनिवास बेड़ा, अमराराम, सुमेर सिंह, विक्रम सिंह, महेन्द्र सेन, रामकिशन बान्ता, हेमाराम बेड़ा, अनिल सेन, कैलाश गटाणी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मांगीलाल बेड़ा, सुखाराम जाखड़, मोतीराम मरोठिया, दीनाराम, गितुड़ी पत्नी कालूराम सहित ग्रामीणों ने गौ सेवा के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। गौ कथा के दौरान गौशाला समिति अध्यक्ष दुर्गाराम जांगिड़, कमलकिशोर शर्मा हरियाढाणा का गौ शाला समिति की ओर से सम्मान किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो