scriptभागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु | Happy pilgrims in Bhagwat Katha | Patrika News

भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु

locationनागौरPublished: Nov 17, 2018 07:42:25 pm

Submitted by:

Pratap Singh Soni

https://www.patrika.com/nagaur-news/

Didwana News

डीडवाना. कथा आयोजन से पूर्व निकाली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

-कोलिया मे कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा
डीडवाना. निकटवर्ती ग्राम कोलिया के दयाल आश्रम में शनिवार को काकड़ा परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्ध भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। दामोदर काकड़ा ने बताया कि कलश यात्रा सुबह 9 बजे ग्राम के ब्रह्मपुरी में स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर से रवाना हुई। गाजे बाजे के साथ रवाना हुई कलश यात्रा में कलश लिए महिलाएं व श्रद्धालु चल रहे थे। कलश यात्रा गंाव के ब्रह्मपुरी, नाइयों का मोहल्ला, मुख्य बाजार, खातियों का बास, बालिका विद्यालय, हिंगलाज माता मंदिर, करेशियो का मोहल्ला सहित प्रमुख मार्गो से होते हुए दयाल आश्रम पहुंची। सैंकड़ों श्रद्धालु महिलाएं मंगल गीत गा रही थी तो पुरूष भी भक्तिभाव मे नजर आ रहे थे। इसके बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर भागवत कथा शुरू किया।

धार्मिक आयोजन
कथावाचक रामप्रसाद ने कहा कि अच्छे कर्म किए हुए लोगों को ही भागवत श्रवण का पुण्य प्राप्त होता है। भागवत की विशेषता बताते हुए कहा कि भागवत कथा सभी ग्रन्थों का सार है। इसके श्रवण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। भागवत कथा खेमदास महाराज के सानिध्य में हो रही है। इस मौके पर कमल किशोर काकड़ा, रामकिशोर, सत्यम, पवन, पंकज काकड़ा, जितेश, मुरलीधर रिणवा सहित कई मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो