script

रंग बिरंगी रोशनी से नहाई औजार नगरी नागौर

locationनागौरPublished: Nov 07, 2018 06:13:58 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

https://www.patrika.com/nagaur-news/

diwali festival in nagaur

रंग बिरंगी रोशनी से नहाई औजार नगरी नागौर

नागौर. देश भर में दीपों महापर्व दिवाली पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर घर, देवालय,चौराहे, दुकानें, बड़ी-बड़ी इमारतें रोशनी से जगमगा उठी है। औजार नगरी नागौर की प्रमुख इमारतों पर भी रोशनी के खास इंतजाम किए गए हैं। दीपावली के अवसर पर बाजार सामानों से अटे पड़े हैं। हर तरफ रौनक है। बाजारों में कदम रखने की जगह नहीं है। तकरीबन शहर के सभी बाजारों में जबरदस्त भीड़ है। शाम ढलते ही शहर रोशनी से जगमगा उठा।
जमकर हुई खरीदारी
दीपोत्सव के चलते रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा है। सडक़ों पर भी दिवाली की ये रोशनी देखने लोग घरों से बाहर निकल पड़े। छोटी दिवाली पर खरीदारी चरम पर रही। आस्था के इस त्यौहार पर मंदिरों में विशेष रौनक है। दीपोत्सव के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन भी अलर्ट हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो