scriptदर्दनाक हादसों में हुई 8 लोगों की मौत | 8 People Killed in Painful Accident | Patrika News

दर्दनाक हादसों में हुई 8 लोगों की मौत

locationमुजफ्फरपुरPublished: Mar 08, 2018 06:07:05 pm

Submitted by:

Prateek

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी खतरनाक थी की 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि अन्य 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए ।

painful accident

painful accident

मुजफ्फरपुर में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। बारातियों से भरी टाटा मैजिक सामने से आ रहे तेल टैंकर से टकरा गयी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी खतरनाक थी की 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि अन्य 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए ।
यह घटना तड़के दो बजे सकरा थाना क्षेत्र के केशवपुर चौक के समीप हुई। टाटा मैजिक में 14 बाराती सवार थे और यह सभी बाराती विवाह समारोह में शामिल होने के बाद टाटा मैजिक से वापस लौट रहे थे और रस्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया। दोनों ही वाहन तेज रफ़्तार में थे और विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। दुर्घटना के बाद चारो तरफ हाहाकार मच गया। इस दुर्घटना में पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। और दो लोंगो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायल बारातियों का मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमे से दो बारातियों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। घायलों में मच्छी और पकड़ी गांव के निवासी हैं। जबकि मृतकों की पहचान अभी भी जारी है।
एक और दर्दनाक हादसा जिसने ले ली एक आदमी की जान

यही एक और दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गयी। पटना के पालीगंज थाने के जलपुरा गांव के समीपसोन तट परबालू निकालने के लिए सडक निर्माण किया जा रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक की फोकलेन से टक्‍कर लगने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मसौढ़ा गांव के निवासी अनिल सिंह के बेटे चिंटू कुमार के रूप में की गई। इस हादसे के बाद सड़क निर्माण में लगे लोगों ने घायल अवस्था में ही उसे ट्रैक्टर पर लादकर घर भेज दिया। घर जाने के बाद उसकी मौत हो गई। लोगों में इसे लेकर जबर्दस्त आक्रोश है कि यदि घर भेजने की बजाय उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजते तो उसकी जान बच सकती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो