script

अधिकारी मौके पर जाएं और करें शिकायतों का निराकरण

locationमुंगेलीPublished: Sep 18, 2018 07:07:32 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा और अफसरों को दिए निर्देश

mungeli

अधिकारी मौके पर जाएं और करें शिकायतों का निराकरण

मुंगेली. कलेक्टर डी सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज, अटल विकास यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसंवाद के तहत प्राप्त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। अधिकारी मौके पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
कलेक्टर सिंह ने खाद्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को जिले के विकासखण्ड लोरमी में मुख्यमंत्री आएंगे। अधिकारी अटल विकास यात्रा 2018 की व्यापक तैयारियां रखें। उन्होंने अधिकारियों से लोकार्पण, भूमिपूजन एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों की सूची और राशि की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता की जानकारी दी गई। आदर्श आचरण संहिता के अंतर्गत तीन पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि जिन व्यक्तियों के पास मतदाता फोटो परिचय पत्र (ईपिक कार्ड) नहीं है। उन व्यक्तियों का ईपिक कार्ड बनाएंं। उन्होंने मतदाता जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित करने और प्रशिक्षण आयोजित कर वीवीपैट की जानकारी दिलााने के लिए श्रमपदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं चिप्स के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों, महिला समूहों, मितानिनों और बीएलई को वीवीपैट की जानकारी दें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर आरके तम्बोली, आरआर चुरेंद्र व अनुराधा अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने किया शाला का निरीक्षण, परखा बच्चों का सामान्य ज्ञान-मुंगेली. कलेक्टर डी सिंह ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमकोर विशेष फोकस शाला का निरीक्षण किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमकोर में कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत बच्चों से सामान्य ज्ञान, परिवेश से संबंधित एवं विषयगत ज्ञान का स्वयं आंकलन किया। छात्र-छात्राओं के उत्तर से कलेक्टर संतुष्ट नजर आए। कक्षा 8वीं में अध्ययनरत राजेन्द्र जांगड़े द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत जेसीबी का वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर ने बच्चों को पुरस्कार भी प्रदाय किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए टिप्स दिया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक एसके अम्बष्ट, जिला परियोजना समन्वयक पीसी दिव्य, वीपी सिंह, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो