scriptमहाराष्ट्र: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बनवाए मतदाता कार्ड, इतने लोग अपने वोट से करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला | Women made more than men voter cards in maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बनवाए मतदाता कार्ड, इतने लोग अपने वोट से करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

locationमुंबईPublished: Feb 18, 2019 03:55:05 pm

Submitted by:

Prateek

लोकसभा चुनाव को नजदीक आता देख चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है…

(मुंबई): राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां जोरो पर शुरू कर दी है। वहीं चुनाव आयोग ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाता सूची का काम पूरा कर लिया है। उधर नए मतदाताओं ने भी अपने मतों का उपयोग करने के लिए काफी उत्साह दिखाया है। नए मतदाताओं में महिलाओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। पुरुषों की तुलना में इस बार लगभग एक लाख अधिक महिलाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आयोग के मतदाता सूची में नए 35 लाख 68 हजार 352 नए मतदाता शामिल हुए है जिनमें 1824976 महिलाएं हैं। राज्य में कुल 8 करोड़ 73 लाख 30484 मतदाता अपने अधिकार का उपयोग कर प्रत्याशियों का भाग्य तय करने के लिए तैयार हैं। इन मतदाताओं में 2084 किन्नर भी अपने वोटो का उपयोग करेंगे।


चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाताओं की सूची बना ली है और अब इसे पब्लिश करेगी। राज्य में चुनाव आयोग के अनुसार कुल 87330484 मतदाता है, जिसमें से 4 करोड़ 57 लाख 2579 पुरुष है तो वही 4 करोड़ 16 लाख 25819 महिलाएं हैं। और 2086 तृतीय पंथी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्विस पर तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों की संख्या भी 1 लाख 962 हैं।

 

यहां सबसे ज्यादा मतदात

सबसे अधिक मतदाता पुणे जिले में कुल 7363812 मतदाता है जिनमें पुरुष, महिलाओं की तुलना में 30 हजार अधिक हैं। उसके बाद मुंबई उपनगर में 7001900 मतदाता है जिनमे पुरुषों की संख्या महिलाओं से लगभग 55 हजार अधिक है। इसके बाद ठाणे, नासिक, नागपुर है।


नए मतदाओं में जोश

इस बार लोकसभा चुनाव के लिए कुल 3568352 नए मतदाता शामिल हुए है जबकि 729335 मतदाताओं ने अपना नाम कटवाया है। शामिल होने वालों में 1743259 पुरुष है तो 1824976 महिलाएं है। पुरुषों की तुलना में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराया है। नाम हटवाने में 386398 पुरुष हैं जबकि 342922 महिलाएं हैं।

 

किन्नर भी पीछे नहीं

राज्य में इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 2086 किन्नर भी अपने वोटों का उपयोग करेंगे। मुंबई उपनगर से सबसे अधिक 431 किन्नर तो ठाणे से 340 और मुंबई सिटी से 105, पुणे से 139, अहमदनगर से 135 और नागपुर से 89 किन्नर मतदान करेंगे। 117 किन्नरों ने हाल ही में अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो