scriptबांद्रा: चोर ने 11 वर्षीय लड़की के साथ किया बलात्कार | rape with a 11 year old girl in bandra | Patrika News

बांद्रा: चोर ने 11 वर्षीय लड़की के साथ किया बलात्कार

locationमुंबईPublished: Sep 12, 2018 08:59:13 pm

Submitted by:

Prateek

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई…

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): मुंबई के बांद्रा इलाके में एक चोर ने सारी हदे पार कर दी। यहां एक चाल में चोरी करने के इरादे से घुसे चोर की नियत घर में नाबालिग बच्ची को देखकर खराब हो गई। बच्ची को अकेला पाकर चोर ने उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के साथ इस घटना को अंजाम देने के बाद भी चोर का मन नहीं भरा। इस कुकृत्य के बाद चोर घर से हजारों रूपए और जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

बच्ची की अस्मत के साथ लूट ले गया पैसे

बांद्रा पूर्व स्थित भारत नगर की एक चाल में 11 वर्षीय लड़की से बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। बलात्कारी बलात्कार करने के बाद लड़की के घर से 15 हजार नगद और 45 हजार के जेवरात लेकर फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व के भारत नगर की एक चाल में 11 वर्ष की लड़की अकेली थी। उसके पिता काम पर गये हुये थे और माँ किसी काम से बाहर गयी हुई थी। तभी एक चोर घर में चोरी करने आया। उसने उक्त लड़की को अकेला देखा और चाकू की नोंक पर बलात्कार करके जेवरात और नगदी लेकर भाग गया।


बुरी हालात में मिली बच्ची

लड़की की माँ बाहर से वापस आयी तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था । पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला। लड़की बुरी हालात में मिली । पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 394, 452 तथा पोस्को एक्ट की तहत अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो