scriptतेल, गैस और सब्जियों के भाव असमान पर मगर पीयूष गोयल बेखबर | piyush goyal says rate of Inflation if lower in modi government | Patrika News

तेल, गैस और सब्जियों के भाव असमान पर मगर पीयूष गोयल बेखबर

locationमुंबईPublished: Jan 18, 2019 10:06:00 pm

Submitted by:

Prateek

रेल मंत्री बोले, इतनी कम महंगाई कभी देखी नहीं…

(मुंबई): देश में पेट्रोल, गैस, डीजल, खाद्य सामग्री, और अन्य मूलभूत वस्तुओं की कीमतें भले आसमान छू रही हों। किसान भले कम कीमतों के चलते सब्जियां सड़कसें पर फेंक रहे हों। मगर मोदी सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दावा करते नहीं थकते कि इतनी कम महंगाई दर शायद ही उन्होंने कभी देखी हो। पीयूष भाजपा के मुंबई कार्यालय वसंत स्मृति में आयोजित पत्रकार परिषद् में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की खूबियां गिनाते हुए कहा कि देश की विकास दर बढ़ी है तो महंगाई दर जमीन पर आ गई है। पिछले चार वर्षों में सरकार महंगाई को निचले स्तर पर लाई है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की तो मोदी सरकार की कई परियोजनाओं को सराहा भी।

 

कांग्रेस पर चलाए शब्दबाण

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है, दाग मुक्त सरकार है लेकिन वहीं कांग्रेस अध्यक्ष का पूरा परिवार भ्रष्टाचार मे लिप्त है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उनके कई मामले सामने आए हैं। गरीबों को 100 रुपए में से मात्र 15 रुपए पहुंचने की बात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सरकार मजबूर नहीं, मजबूत सरकार है। मोदी सरकार सभी योजनाएं ऑनलाइन हैं। जो पैसे गरीबों को मिलने चाहिए वह सीधे उनके खाते में जमा हो रहे हैं। बीच के भ्रष्टाचारियों को साफ कर दिया गया है। मोदी सरकार विश्व की पहली सरकार है जिसने 70 लाख नए स्टार्टअप शुरू किए। कांग्रेस कुछ भी कहे लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। अगली सरकार भी वही तय करेगी।

 

लोकसभा चुनाव का भाजपा ने किया सर्वेक्षण

आगामी लोकसभा चुनवा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है ऐसा दावा केंद्रीय मंत्री ने किया। पीयूष ने इस दावे के पीछे हाल ही में आई सर्वेक्षण की रिपोर्ट को माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 लाख 40 हजार लोगों का रेंडम सर्वेक्षण कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट से साफ हो है कि भाजपा पुन: जीतेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो