scriptमुंबईकरों के लिए यहां खुला समन्दर की लहरों में हिचकोले खाता हुआ रेस्टोरेंट | new restaurant on water boat in mumbai | Patrika News

मुंबईकरों के लिए यहां खुला समन्दर की लहरों में हिचकोले खाता हुआ रेस्टोरेंट

locationमुंबईPublished: Nov 18, 2018 02:46:03 pm

Submitted by:

Prateek

तैरते हुए रेस्टोरेंट में गेस्ट हाउस भी बने हैं। इसमें रहने की सुविधा होगी…

new restaurant on boat

new restaurant on boat

(मुंबई): मुंबईकरों के लिए समन्दर की लहरों में इचकोले खाते हुए रेस्टोरेंट में समय बिताना और खाना-पीना एक नया अनुभव होगा। साथ ही मुंबई की सैर करने वालोंं के लिए भी यह रोमांचक होगा। एक हजार की क्षमता वाले इस तैरते हुए रेस्टोरेंट में सभी तरह के पारिवारिक आयोजन और बिजनेस पार्टीज भी की जा सकेगी। तैरता हुआ रेस्टोरेंट दो बोट को जोड़कर बनाया गया है। भाऊचा धक्का के पास तैरते हुए रेस्टारेंट की शुरूआत की गई है।


तैरते हुए रेस्टोरेंट में गेस्ट हाउस भी बने हैं। इसमें रहने की सुविधा होगी। लोग अपने परिवार के साथ यहां जा सकेंगे। करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था हैं। सुरक्षा के लिहाज से इन सभी रेस्टोंरेंट को महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड में पंजीकृत किया गया है। इनमें जीवन रक्षक जैकेट तथा अग्निशमन उपकरणों के साथ ही अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भविष्य में और तीन तैरते हुए रेस्टोरेंट के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। और प्रत्येक रेस्टोरेंट में 475 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इनमें से दो रेस्टोरेंट समुद्र में गेटवे ऑफ इंडिया के पास तथा एक गिरगांव चौपटी में होगा।


केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को डाकयार्ड रोड स्थित भाऊचा धक्का के पास तैरते हुए रेस्टारेंट का फीता काटकर उसे आम जनता के लिए खोल दिया। चार वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद साकार किया है।


गडकरी के अनुसार रेस्टोरेंट अब मुंबई में पर्यटकों के लिए नया पॉइंट बनकर उभरेगा। वही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। इस मौके पर गडकरी ने 300 से अधिक जहाजों से अधिक क्षमता वाले मरीना टर्मिनल का भूमिपूजन सहित अन्य 4 परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।

 

इस मौके पर गडकरी ने कहा कि मैंने मुंबई वासियों से वादा किया था की मुंबई में तैरता हुआ रेस्टारेंट बनाऊंगा, मैंने अपना वादा पूरा किया है। गोवा और अन्य शहरों की तुलना में अब मुंबई में भी पर्यटक तैरते हुए रेस्टारेंट में लुफ्त उठा सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो