scriptमहाराष्ट्र: सितंबर में भारी बारिश या सूखे जैसे होंगे हालात? मौसम विभाग का आया नया अपडेट | Maharashtra weather forecast for September good rain expected check IMD latest update | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र: सितंबर में भारी बारिश या सूखे जैसे होंगे हालात? मौसम विभाग का आया नया अपडेट

Maharashtra Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी अगले 2-3 सप्ताह तक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों सहित देश के अधिकांश क्षेत्रों में मॉनसून के सक्रिय रहने की भविष्यवाणी की है।

मुंबईSep 10, 2023 / 05:53 pm

Dinesh Dubey

maharashtra_rain_imd_update.jpg

महाराष्ट्र में मॉनसून की जोरदार वापसी

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में लंबे ब्रेक के बाद मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। नतीजतन राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो गई है। इस बारिश ने संकटग्रस्त फसलों को जीवनदान मिला है। साथ ही पीने के पानी की किल्लत से भी निजात मिला है। कोंकण, मराठवाडा, पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में लगभग हर जगह बारिश हो रही है। नासिक में इस साल पहली बार गोदावरी नदी उफान पर आई है। इस बारिश से गिरना बांध में जल भंडारण दस फीसदी बढ़ गया है। जबकि मुंबई-ठाणे को पीने का पानी मुहैया कराने वाले सभी जलाशय भरने की कगार पर है। हालाँकि यह बारिश कितने दिनों तक जारी रहेगी? इस संबंध में मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है।
महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह मॉनसून के फिर मजबूत होने से बारिश ने जोरदार वापसी की है। इसके कारण कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। फ़िलहाल प्रदेश में बारिश का यह जोर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने सितंबर महीने में महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। यह सिलसिला अगले 2-3 सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें

Mumbai Rains: मुंबई, ठाणे, पालघर में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर (KS Hosalikar) ने बताया कि 14 से 19 सितंबर के बीच महाराष्ट्र समेत मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। साथ ही अगले चार हफ्तों तक बारिश जारी रहने वाली है। इसलिए कई हफ़्तों से गायब बारिश सितंबर में औसत के बराबर पहुंचने की संभावना है।
आईएमडी के पूर्वानुमान (IMD Rainfall Forecast) के अनुसार, महाराष्ट्र में आने वाले 8-10 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। आईएमडी मॉडल मार्गदर्शन के अनुसार, अगले 2-3 सप्ताह तक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों सहित देश के अधिकांश क्षेत्रों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। अगस्त में बहुत कम बारिश के बाद इस बहुप्रतीक्षित बारिश से सबसे ज्यादा अन्नदाताओं को राहत मिलेगी।
maharashtra_rain_forecast.jpg

मैप में बारिश के अलग-अलग रंग का जानें मतलब

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान मैप में गर्म और शीत रंग देखे जा सकते हैं। इन रंगों का मतलब समझना जरूरी है। मैप में लाल से पीले तक गर्म रंग औसत से कम वर्षा का संकेत देते हैं। जबकि शीत रंग यानी नीला से गाढ़ा नीला रंग औसत से अधिक बारिश की संभावना दर्शाते हैं। जबकि मैप में सफेद रंग का मतलब है- औसत वर्षा की उम्मीद है या जहां बारिश का पूर्वानुमान अप्रत्याशित है, उन क्षेत्रों को सफेद रंग में दिखाया गया है।

Hindi News/ Mumbai / महाराष्ट्र: सितंबर में भारी बारिश या सूखे जैसे होंगे हालात? मौसम विभाग का आया नया अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो