script5 घंटे की क्लास, 7 घंटे की सेल्फ स्टडी… JEE Mains में टॉप करने वाले किसान के बेटे ने बताया सफलता का राज | JEE mains 2024 topper Gajare Nilkrishna reveal how he secure AIR-1 | Patrika News
मुंबई

5 घंटे की क्लास, 7 घंटे की सेल्फ स्टडी… JEE Mains में टॉप करने वाले किसान के बेटे ने बताया सफलता का राज

JEE Main Topper AIR-1 : जेईई मेन 2024 में महाराष्ट्र के वाशिम के नीलकृष्ण गजरे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वह राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज भी हैं।

मुंबईApr 25, 2024 / 08:39 pm

Dinesh Dubey

JEE Mains Result 2024 Topper Gajare Nilkrishna
JEE Mains Result 2024 Topper : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए गए जेईई मेन 2024 के अंतिम परिणाम में 56 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल हासिल हुआ। इसमें महाराष्ट्र के नीलकृष्ण गजरे (Gajare Nilkrishna) ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वह अब जेईई एडवांस्ड में बाजी मारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गजरे राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज भी हैं।

पिता किसान और मां गृहिणी

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 में 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले नीलकृष्ण महाराष्ट्र के वाशिम जिले के बेलखेड़ गांव से है। उनके पिता किसान और मां गृहिणी हैं। नीलकृष्ण ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97 फीसदी अंक हासिल किया। उन्होंने जेईई मेन्स सेशन-1 की परीक्षा में भी पहला स्थान हासिल किया था।
महाराष्ट्र के नागपुर में मीडिया से बात करते हुए जेईई मेन्स 2024 के टॉपर नीलकृष्ण गजरे ने कहा, “पहले से एक अच्छा टारगेट मैने अपने लिए सेट किया था, आज उसको अचीव करने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। मैंने ग्यारहवीं कक्षा में नागपुर में अपनी प्रिपरेशन स्टार्ट की थी। मेरी प्रारंभिक शिक्षा कांजलातांडा में हुई।”

जेईई मेन 2024 में कैसे किया टॉप?

अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए नीलकृष्ण गजरे ने कहा, “लगभग पांच घंटे की सुबह हमारी क्लासेज होती थी. उसके अलावा मैं छह से सात घंटे की सेल्फ स्टडी भी करता था। सुबह जल्दी उठकर मेमोरी बेस्ड पार्ट करता था और रात को अपना होमवर्क खत्म करके रात दस बजे तक सो जाता था। यही मेरा शेड्यूल था। मैंने जब तैयारी शुरू की थी तो अपने लिए पहला स्थान हासिल करने का गोल सेट किया था और अब उसे हासिल करके काफी अच्छा लग रहा है। मेरा आगे का लक्ष्य जेईई एडवांस में अच्छी रैंक हासिल कर आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सीट पक्की करना है और एक अच्छा इंजीनियर बनकर देश के लिए कुछ करना है।

‘मोबाइल, सोशल मीडिया से रहें दूर’

कई छात्र सोशल मीडिया का बहुत अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, मेरा सुझाव है कि तैयारी कर रहे छात्रों को पहले दिन से ही सोशल मीडिया छोड़ देना चाहिए। मैं समझता हूं कि मनोरंजन की जरूरत है, क्योंकि दो साल तक पढ़ना होता है। मैं मोबाइल बिलकुल नहीं देखता था। मैं मनोरंजन के लिए सप्ताह में एक बार फिल्में देखता था। मोबाइल का इस्तेमाल बहुत कम करता था।”

Home / Mumbai / 5 घंटे की क्लास, 7 घंटे की सेल्फ स्टडी… JEE Mains में टॉप करने वाले किसान के बेटे ने बताया सफलता का राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो