scriptWeather Update: मुंबई में वीकेंड पर पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट | IMD forecast hot humid heatwave-like conditions in Mumbai Thane Palghar on weekends | Patrika News
मुंबई

Weather Update: मुंबई में वीकेंड पर पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

Maharashtra Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मालेगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि राज्य में सबसे कम तापमान यवतमाल में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मुंबईApr 25, 2024 / 06:22 pm

Dinesh Dubey

Heatwave Alert in Mumbai Thane: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में एक सप्ताह से गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश हो रही है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तो आंधी-बारिश की संभावना है। जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ समेत कोंकण में उमस के साथ चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत अन्य जिलों के लिए लू (Heatwave Alert) का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़ जिले और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। 28-29 अप्रैल के आसपास शहर में गर्म और आर्द्र लू (Humid Heatwave) जैसी स्थिति बनने की संभावना है, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र के आंतरिक इलाकों में लू चल सकती है।
आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में एक गैर-चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। मुंबई में 28 और 29 को तापमान काफी अधिक रहने का अनुमान है। इसके चलते मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में दूसरे फेज में होगी कांटे की टक्कर, DMK फैक्टर से तय होगी हार-जीत

मुंबई और पड़ोसी क्षेत्र के लिए इस महीने जारी किया गया यह हीटवेव (लू) का दूसरा अलर्ट है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 15 और 16 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ी थी. तब मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नवी मुंबई के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया था।

बढ़ेगी तपन, बरतें सावधानी

बुधवार को मुंबई स्थित कोलाबा मौसम स्टेशन में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीँ, सांताक्रूज मौसम स्टेशन पर 34.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मुंबई के दोनों मौसम केंद्रों पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

मालेगांव में अधिकतम तापमान 42°C हुआ दर्ज, राज्य में सबसे कम तापमान यवतमाल में 19°C रहा-

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में मुंबई और उसके आसपास के जिलों में पारा तेजी से चढ़ेगा। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से लंबे समय तक धूप में नहीं रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनने के साथ धूप में निकलते वक्त सिर ढकने की सलाह दी है।

Home / Mumbai / Weather Update: मुंबई में वीकेंड पर पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो