scriptबचने के लिए रवि पुजारी ने अपनाया यह नया पैंतरा, सच्चाई साबित करने को भारत लेगा डीएनए टेस्ट का सहारा | DNA test will be done of gangster ravi pujari and his family | Patrika News

बचने के लिए रवि पुजारी ने अपनाया यह नया पैंतरा, सच्चाई साबित करने को भारत लेगा डीएनए टेस्ट का सहारा

locationमुंबईPublished: Feb 11, 2019 04:08:58 pm

Submitted by:

Prateek

डॉन पुजारी ने खुद को बताया एंथोनी…
 

RAVI PUJARI FILE PHOTO

RAVI PUJARI FILE PHOTO

(मुंबई): साउथ अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार अंडरवल्र्ड डॉन रवि पुजारी को सेनेगल की कोर्ट में पेश करने पर एंथोनी फर्नांडिस होने का दावा करते हुए अपील की है। पुजारी ने अपने आप को बचाने के लिए यह नया पैंतरा चला है। उसके वकील ने सेनेगल कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दावा किया है कि वह रवि पुजारी नहीं बल्कि बुर्किना फासो का नागरिक एंथोनी फर्नांडिस है। साउथ अफ्रीका के सेनेगल में भारतीय दूतावास ने पुजारी को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूतावास ने सेनेगल सरकार को उसके गैंग के कामकाज के साथ 13 रेड कॉर्नर नोटिस जैसे डिटेल्स स्थानीय प्रशासन से साझा किए हैं। इसके साथ ही उसके फर्जी पासपोर्ट को लेकर भी सेनेगल पुलिस को सौंपे गए हैं। भारतीय दूतावास ने पुजारी की पहचान को साबित करने के लिए और पुख्ता सबूत सौंपने के लिए सेनेगल प्रशासन से थोड़ा वक्त और मांगा है।

 

पुजारी के परिवार का होगा डीएनए

रवि पुजारी ने सेनेगल कोर्ट में अपने आप को रवि पुजारी ना होकर एंथोनी फर्नांडिस होने का दावा किया है। इसके बाद से मुंबई पुलिस और कर्नाटक पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुजारी के परिवार के लोगों का डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएनए रिपोर्ट को सेनेगल भेजा जाएगा। पुजारी की दो बहनें जयलक्ष्मी सालिन और नैना पुजारी दिल्ली में रहती हैं। पुजारी की पहचान साबित करने के लिए उसकी बहनों का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।

 

पत्नी, बच्चो की होगी जांच

सूत्रों की माने तो पुजारी की पत्नी नैना उसके तीन बच्चों के पास भी बुर्किना फासो का ही पासपोर्ट है। इनके सबूतों को इकट्ठा करने में अभी और वक्त लग सकता है। लेकिन पुजारी के दावों को गलत साबित करने में सफल होने का दावा पुलिस ने किया है। भारतीय दूतावास और कर्नाटक पुलिस ने दावा है कि वह रवि पुजारी ही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो