scriptसंजय निरूपम को लेकर मुंबई कांग्रेस में रार,तीन धड़ों में बटी पार्टी | controversy in mumbai congress for sanjay nirupam | Patrika News
मुंबई

संजय निरूपम को लेकर मुंबई कांग्रेस में रार,तीन धड़ों में बटी पार्टी

संजय निरुपम और एमएलए असलम शेख हैं व अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर निरुपम को नहीं हटाने की बात कही है…

मुंबईSep 19, 2018 / 03:03 pm

Prateek

संजय निरुपम

संजय निरुपम

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाने में जुटे हुए हैं। वहीं मुंबई कांग्रेस में पिछले काफी समय से अध्यक्ष पद पर नैतान संजय निरुपम को हटाने की मुहिम चल रही है। संजय निरुपम को हटाओ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाओ को लेकर पार्टी में गुटबाजी सामने आ गई है। गुटबाजी के चलते कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता तीन जगह बंट गए हैं। हालांकि मुंबई कांग्रेस में उपजे इस विवाद से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए खुद को इस मामले से दूर ही रखा है और कहा कि वे किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। वहीं प्रिया दत्त ने आगे कहा कि संजय निरुपम को पार्टी हाई कमान की तरफ से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बैठाया गया है, जिसका वे सम्मान करती हैं।

 

संजय निरुपम डिक्टेटर हैं

विदित हो कि कांग्रेस के विधायक नसीम खान, अमीन पटेल, बाबा सिद्दीकी, भाई जगताप, कृपाशंकर सिंह, एकनाथ गायकवाड ने कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की। इन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मिलिंद देवड़ा की सिफारिश करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने खडग़े से कहा कि संजय निरुपम डिक्टेटर हैं और वे किसी को भी साथ लेकर नहीं चलते, जिससे मुंबई में आने वाले चुनाव में कांग्रेस का जीतना मुश्किल हो सकता है।

 

पार्टी को हो सकता है नुकसान

वहीं स्वर्गीय गुरुदास कामत के दूसरे ग्रुप के धर्मेश व्यास, चांदुरकर जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संजय निरुपम को उनके पद से हटाने की बात की है। हालांकि कामत ग्रुप ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मिलिंद देवड़ा के नाम पर मोहर नहीं लगाई। इसके अलावा तीसरे ग्रुप जिसमें संजय निरुपम और एमएलए असलम शेख हैं व अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर निरुपम को नहीं हटाने की बात कही है।

Home / Mumbai / संजय निरूपम को लेकर मुंबई कांग्रेस में रार,तीन धड़ों में बटी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो