scriptयूपी के इस शहर की कालोनियों में चल रही नाव, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप | The boat is running in this city due to heavy rain | Patrika News

यूपी के इस शहर की कालोनियों में चल रही नाव, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

locationमुरादाबादPublished: Jul 08, 2019 05:26:31 pm

Submitted by:

jai prakash

-चार से पांच फीट तक पानी भर गया है।
-लोग अब आने जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं।
-लोगों में नगर निगम के रवैये को लेकर नाराजगी इसलिए भी बढ़ गयी है।

moradabad

यूपी के इस शहर की कालोनियों में चल रही नाव, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

मुरादाबाद: सूबे में विकास के नए दावों की बात भले ही खुद सीएम योगी कर रहे हों,लेकिन उनके अधिकारीयों की लापरवाही के चलते ये दावे फेल दिख रहे हैं। जी हां ये हकीकत आज मुरादाबाद नगर निगम के अंतर्गत दो कालोनियों में देखने को मिल रही है। इसी पांच जुलाई को आये monsoon में हुई मूसलाधार बारिश के बाद भोलानाथ कालोनी और दससराय कालोनी में करीब चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। पानी की पर्याप्त निकासी न होने से यहां के लोग अब आने जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। तीन दिन बाद आज निरीक्षण को पहुंचे नगर आयुक्त ने पानी निकलवाने बाद यहां स्थाई राहत की बात कही है। वहीँ स्थानीय लोगों में नगर निगम के रवैये को लेकर नाराजगी इसलिए भी बढ़ गयी है क्यूंकि पिछले साल भी यही हालात बन गए थे।

VIDEO: बारिश से जलमग्न हुआ शहर, पेड़ गिरने से युवक घायल

बन गया टापू
शहर की भोलानाथ कालोनी और दससराय कालोनी जल भराव से इस कदर जूझ रहीं हैं कि यहां हालात नदी या बिलकुल टापू की तरह हो गए हैं। बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं तो कामकाजी लोग भी नाव से आ जा रहे हैं। जिन घरों के चारों तरफ पानी भर गया है उनके वाशिंदों ने घर छोड़कर कहीं और शरण ली है। ये हाल तब है जब शहर स्मार्ट सिटी के लिए चयनित हो गया है। यही नहीं खुद नगर निगम ने जून में ही नालों की सफाई का दावा किया था। लेकिन अभी पहली बारिश ने उसकी पोल खोल दी है। लोग कह रहे हैं कि अभी पूरा Monsoon बाकि है।

Video: सर्राफा व्यापारी ने घर में बंद कर दो कर्मचारियों को दी ऐसी सजा,वायरल वीडियो देख पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

न हथेली पर रखकर बच्चे जाते हैं स्कूल
स्थानीय नाव चालक दीनानाथ ने बताया कि पानी तीन दिन से भरा हुआ है कालोनी में वे कल शाम से नाव चला रहे हैं। अब तक लोग आधा डूबकर आ जा रहे थे। प्रेमबाला ने बताया कि कई लोग घर छोड़कर चले गए हैं। घरों में सांप और दूसरे जहरीले कीड़े घुस रहे हैं। पिछले साल भी यही हालात बन गए थे लेकिन कोई समस्या दूर नहीं हुई। सुबह बच्चे जान हथेली पर रखकर नाव से स्कूल जा रहे हैं। इसी तरह और भी लोग नाव से ही आ जा रहे हैं।

Breaking: कंपनी के मैनेजर से नौ लाख रुपये की लूट के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

 

स्थाई समाधान का दावा
नगर आयुक्त संजय चौहान और अपर आयुक्त गंभीर सिंह ने आज अधीनस्थ अधिकारीयों के साथ इलाक का दौरा किया।उन्होंने बताया कि फौरी तौर पर पम्प सेट लगाया है जो पानी निकाल रहा है। आगे से ऐसा न हो इसके लिए Monsoon के बाद स्थाई इंतजाम किये जाएंगे। लेकिन पिछले साल भी ऐसा हुआ और अब इस पर नगर निगम की जिम्मेदारी के सवाल से बच गए।

चोरों का आतंकः एक साथ पूर्व सैन्य अफसरों के 9 घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी, देखें वीडियो-

पिछले साल भी ऐसे थे हालात
यहां बता दें कि बीते साल भी बारिश में इस इलाके में कई दिन तक नाव चली थी और एक बार पहली ही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। खुद तब नगर विधायक रितेश गुप्ता ने भी नगर निगम अधिकारीयों की लापरवाही मानते हुए कमिश्नर से शिकायत की थी। लेकिन निगम अधिकारीयों पर जूं तक नहीं रेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो