scriptLok Sabha Election 2019: तीसरे चरण की इन तीन सीटों पर आखिर क्यों हैं देश भर की निगाहें? ग्राउंड रिपोर्ट | Lok sabha election 2019 moradabad sambhal and rampur ground report | Patrika News

Lok Sabha Election 2019: तीसरे चरण की इन तीन सीटों पर आखिर क्यों हैं देश भर की निगाहें? ग्राउंड रिपोर्ट

locationमुरादाबादPublished: Apr 21, 2019 03:29:59 pm

Submitted by:

jai prakash

-मुरादाबाद के साथ ही रामपुर और संभल में भी 23 अप्रैल को मतदान है।
-इन तीनों ही सीटों पर देश भर की निगाहें लगीं हुई हैं।

moradabad

Lok Sabha Election 2019: तीसरे चरण की इन तीन सीटों पर आखिर क्यों हैं देश भर की निगाहें? ग्राउंड रिपोर्ट

जय प्रकाश@पत्रिका
मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव अब अपने तीसरे पड़ाव पर है। मुरादाबाद के साथ ही रामपुर और संभल में भी 23 अप्रैल को मतदान है। इन तीनों ही सीटों पर देश भर की निगाहें लगीं हुई हैं। मुस्लिम बाहुल्य इन तीनों सीटों पर 2014 के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। जिन्हें बचाए रखना उसके लिए बड़ी चुनौती है। तीनों ही जगह दलित और मुस्लिम वोट बैंक सीधे सीधे निर्णायक भूमिका में है। हर सीट पर उम्मीवारों का चयन भी उसी आधार पर सभी पार्टियों ने किया है। रामपुर छोड़कर कहीं भी कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। कैसा है इन तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव का मिजाज और क्या हैं समीकरण हैं ? पेश है हमारे संवाददाता जय प्रकाश की ये विशेष रिपोर्ट

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मैदान में उतरे उम्मीदवार और उनके दल-


1:कुंवर सर्वेश सिंह- भाजपा


2: इमरान प्रतापगढ़ी- कांग्रेस


3: डॉक्टर एसटी हसन- गठबंधन( सपा)


4: मुहम्मद असलम पाशा-किसान जनशक्ति दल


5: तेज सिंह सैनी- राष्ट्रीय समानता दल


6: दिलेराम- भारतीय हरित पार्टी


7: नादिर: पीस पार्टी


8: भीष्म जीत सिंह- फौजी जनता पार्टी


9:रूपचंद सिंह- भारतीय बहुजन समता पार्टी


10: अकील- निर्दलीय


11:नरेश कुमार सैनी: निर्दलीय


12:प्रिंस कुमार शर्मा-निर्दलीय


13:मुशर्र्त हुसैन- निर्दलीय


कुल उम्मीदवार- 13



मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कुल मतदाता


कुल मतदाता- 19,41,267


पुरुष मतदाता- 10,39,035


महिला मतदाता- 9,02,114


अन्य मतदाता- 118



मुरादाबाद लोकसभा सीट पर जातिगत आंकड़े-



मुस्लिम- 8,80,000


दलित- 2,23,000


सैनी: 1,50,000


ठाकुर: 1,50,000


यादव: 30,000


वैश्य: 74,000


कश्यप: 71,000


पंजाबी: 40,000


ब्राह्मण- 45,000


विश्नोई- 15,000



मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव नतीजे-



1: कुंवर सर्वेश सिंह- भाजपा- 4,85,224 –27.8%- विजयी


02: डॉक्टर एसटी हसन- समाजवादी पार्टी- 3,97,720– 22.4%- द्वितीय स्थान पर

 



2014 में कुल मत- 17,72,046


2014 में कुल मतदान: 11,27,965



मुरादाबाद सीट पर करोड़पति उम्मीदवार-



1: कुंवर सर्वेश सिंह- भाजपा- 7.25 करोड़ रुपये


2: डॉक्टर एसटी हसन- गठबंधन(सपा)- 4.50 करोड़


3: इमरान प्रतापगढ़ी- कांग्रेस- 03 करोड़



मुरादाबाद लोकसभा सीट पर आपराधिक मुकदमें दर्ज उम्मीदवार.


1: कुंवर सर्वेश सिंह- भाजपा: 02 मुकदमें- 2007 में।


धाराएं- 420,467,468,471,506 आईपीसी


मुकदमा संख्या- 358/2007, 362/2007 थाना- ठाकुरद्वारा।



मुरादाबाद लोकसभा सीट पर वीआईपी उम्मीदवार।



1: इमरान प्रतापगड़ी- कांग्रेस- मशहूर शायर।


सम्भल लोकसभा 5


सम्भल लोकसभा में 5 विधानसभा आती हैं। जिनमें सम्भल, चंदौसी, कुंदरकी, बिलारी असमोली, हैं। इस लोकसभा से भाजपा के सतपाल सैनी सांसद हैं।



उम्मीदवार

डॉ शफीकुर्रहमान बर्क : गठबंधन(सपा)

परमेश्वर लाल सैनी: भाजपा

मेजर जे पी सिंह: कांग्रेस

मतदाताओं की संख्या :

पुरुष : 931603

महिला : 761516

अन्य : 143

कुल मतदाताओं की संख्या 1693229



जातिगत मतदाताओं की संख्या लगभग में :

मुस्लिम : 5,50,000

(तुर्क, शेखजादा, पठान, अंसारी, कुरैशी।)

जाटव : 2,30,000

बाल्मीकि, धोबी, खटिग : 80 हजार

सैनी : 80,000

खड़गवंशी : 82,000

यादव : 1,20,000

सवर्ण : 1,40,000

अन्य पिछड़े अति पिछड़े : 35,000


लोकसभा सम्भल से 2014 में भाजपा के सतपाल सैनी सांसद बने। उन्होंने बसपा के शफीकुर्रहमान बर्क को हराकर ये सीट भाजपा को दिलाई थी। यहां इस बार सीधा मुकाबला भाजपा और सपा बसपा गठबंधन में है।

रामपुर
रामपुर में इस बार नेताओं की जुबानी जंग ने रामपुरी चाक़ू की भी धार कम कर दी है। जिस कारण यहां का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चला है। देश भर की निगाहें इस सीट पर टिकी हैं। मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर सपा बसपा गठबंधन से कद्दावर नेता आज़म खान मैदान में हैं तो भाजपा ने उनके मुकाबले पूर्व सांसद जया प्रदा पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने बिलासपुर से पूर्व विधायक संजय कपूर से उम्मीद जगाई है।
रामपुर में कुल मतदाता 16,68,473 हैं, इनमे पुरुष 8,97,232 और महिला 7,71,074 हैं। बीते चुनाव में यहां से मोदी लहर भाजपा के नेपाल सिंह ने जीत हासिल की थी। रामपुर में मुस्लिम मतदताओं का प्रतिशत 51 फीसदी है, जिसमें दलित वोट बैंक शामिल होने से सपा बसपा गठबंधन के लिए संजीविनी मालूम चल रही है।इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस का कब्ज़ा रहा है,जिसमें नबाब खानदान के लोग शामिल रहे। लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में उन्हें इस बार टिकट भी नहीं मिला है।
सियासी जानकार सीधी टक्कर आज़म खान और जया प्रदा में मानकर चल रहे हैं। आज़म खान पर चुनाव आयोग ने तीन दिन का प्रतिबन्ध भी लगाया था, जिसके बाद आज़म खान ने मुरादाबाद और रामपुर में सभाओं में अपने आंसुओं से अपने लिए सहानुभूति बटोरी है। अब ये वोट में तब्दील होती है या नहीं ये 23 मई को पता चलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो