scriptMoradabad Road Accident: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत, लोगों ने लगाया जाम | Dumper collides with tractor-trolley in Moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

Moradabad Road Accident: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के मिलक खैरखाता में डम्फर से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से खाई में गिर गई। जिसमें दबकर दो भाईयों की मौत हो गई।

मुरादाबादApr 28, 2024 / 09:35 am

Mohd Danish

Dumper collides with tractor-trolley in Moradabad

यह सांकेतिक तस्वीर है।

Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव चिरौंठाई निवाण के रहने वाले लाखन सिंह शनिवार की शाम रामपुर में रिश्तेदार के घर से भूसा लेने के लिए निकले थे। उनके साथ बड़ा बेटा चंद्रभान और छोटा बेटा चंद्रसेन था। चंद्रभान ट्रैक्टर चला रहा था जबकि उसके बराबर में छोटा भाई चंद्रसेन बैठा था। लाखन सिंह ट्राली में बैठे थे। शाम छह बजे के करीब दलपतपुर-अलीगंज मार्ग मिलक खैरखाता के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे डम्फर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-टाली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों भाईयों की दबकर मौत हो गई। जबकि पिता लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घटित होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीण पहुंच गए मौके पर

हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर सुनकर चंद्रभान की पत्नी दीक्षा, मां और सबसे छोटा भाई आसाराम के अलावा भगतपुर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य छोटू समेत अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए।

दोनों के शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

दोनों के शव रखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। दोनों ओर जाम लग गया। इस दौरान मूंढापांडे, भगतपुर, भोजपुर की पुलिस भी पहुंच चुकी थी। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, परिजन किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे।
यह भी पढ़ें

दिन के साथ बढ़ा रात का भी तापमान, प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण रात्रि का अलर्ट

तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया केस

डम्फर चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग होती रही। रात नौ बजे तक जाम लगा हुआ था। कई किलोमीटर तक जाम लग चुका था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो