बूंदाबांदी के बारिश में तब्दील होने और गर्मी से राहत देने की शहरवासियों की जाग उठी। उम्मीद थोड़ी ही देर में टूट गई। दस मिनट बाद ही आसमान लगभग साफ हो गया और सात बजे के बाद धूप चमक आई। पूर्वान्ह से ही धूप के तेवर काफी तल्ख हो गए और मध्यान्ह में और ज्यादा बढ़ी तपिश और झुलसाती हवा ने दोपहर के समय आसमान से अंगारे बरसने लगे। पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। शाम पांच बजे आसमान में फिर बादल घिरे।
शुक्रवार को मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहने का अनुमान जताया है। तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।