scriptPriyanka Gandhi Vadra को सोनभद्र में रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी, योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन | Congress worker protest against up government on priyanka gandhi issue | Patrika News
मुरादाबाद

Priyanka Gandhi Vadra को सोनभद्र में रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी, योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुख्य बातें

सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है
कांग्रेसियों ने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
नेताओं ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ है रोकना

 

मुरादाबादJul 20, 2019 / 08:53 am

jai prakash

moradabad

Priyanka Gnadhi Vadra को सोनभद्र में रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी, योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुरादाबाद: कांग्रेस नेता Priyanka Gnadhi Vadra को सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें नाराज होकर Priyanka Gnadhi Vadra धरने पर वहीँ बैठ गयीं। उन्होंने प्रदेश में सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं से विरोध प्रदर्शन की अपील की। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेता कम्पनी बाग़ स्थित गांधी पार्क में इकट्ठे हुए और Priyanka Gnadhi Vadra की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

13 साल की लड़की को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप, न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहे परिजन

कांग्रेस नेताओं में रोष

यहां बता दें कि सोनभद्र में जमीनी विवाद में गोलीकांड में मरे परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव Priyanka Gnadhi Vadra को मिर्जापुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी की खबर फैली तो कांग्रेसियों में रोष फैल गया। तत्काल जिला,शहर संगठनों के कांग्रेसियों ने विरोध जताने की तैयारी कर ली।

VIDEO: RAJESH KHANNA जैसे दिखने वाले इस जूनियर ने मनाई काका की पुण्य तिथि, बताये उनसे जुड़े किस्से

यहां हुए इकट्ठे

तमाम कांग्रेसी सिविल लाइंस में गांधी प्रतिमा के आगे एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकारी निर्णय की कड़ी आलोचना की। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि सोनभद्र में जमीन के लिए दबंगों ने बेकसूर ग्रामीणों को मार डाला। और जब मृतकों के परिवारजनों को सांत्वना देने जा रही प्रियंका गांधी जा रहीं थीं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Home / Moradabad / Priyanka Gandhi Vadra को सोनभद्र में रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी, योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो